Meta Pixel

बिलासपुर में महिला पर चाकू से हमला : कलाई पर वार कर हुए फरार, पुलिस ने दो बदमाश भाइयों को दबोचा

Spread the love

बिलासपुर – छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में देर रात एक महिला पर चाकू से हमला किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। रेलवे स्टेशन से घर लौट रही महिला को रास्ते में दो आदतन बदमाश भाइयों ने रोककर हमला कर दिया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया।

महिला पर चाकू से हमला, आरोपी फरार
मिली जानकारी के अनुसार तोरवा थाना क्षेत्र स्थित मुल्कराज होटल के पास महिला पर आरोपियों ने चाकू से हमला किया। बदमाशों ने महिला की कलाई पर वार किया और मौके से फरार हो गए। घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

पुलिस ने 2 आदतन बदमाशों को किया गिरफ्तार
घटना की सूचना मिलते ही तोरवा पुलिस सक्रिय हुई और आरोपियों की तलाश शुरू की। पुलिस ने कुछ ही घंटों में दोनों आदतन बदमाश भाइयों राज उर्फ डैनी कोसले और राजा कोसले को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल चाकू भी बरामद किया गया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। मामले की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *