Meta Pixel

भिलाई में 200 रुपए रिश्वत लेते ट्रैफिक SI का VIDEO:TI बोले- लाइन अटैच किया गया, कॉन्स्टेबल भी आरोपी से हाथ-गले मिलते कैमरे में कैद

Spread the love

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से 2 वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। एक वीडियो में ट्रैफिक एसआई (सब इंस्पेक्टर) चालान के बदले युवक से 200 रुपए की रिश्वत लेते नजर रहा है, जबकि दूसरे वीडियो में कॉन्स्टेबल धारा 307 के आरोपी से हाथ मिलते और गले लगते दिखाई दे रहा है।

हालांकि रिश्वतखोरी का वीडियो वायरल होने के बाद ट्रैफिक सब इंस्पेक्टर को लाइन अटैच कर दिया गया है। इसकी पुष्टि ट्रैफिक टीआई टीडी चंद्रा ने की है। वहीं दूसरे वीडियो पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

पैसा लेते दिखा ट्रैफिक SI, लाइन अटैच

पहला वीडियो दुर्ग पुलिस के ट्रैफिक विभाग से जुड़ा हुआ है। इस वीडियो में सब इंस्पेक्टर महेश्वर देवांगन चालान के बदले युवक से पैसे लेते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में यह भी सुनाई दे रहा है कि एसआई युवक को पैसे गिनने के लिए कह रहा है।

मामला सामने आने के बाद सब इंस्पेक्टर महेश्वर देवांगन को लाइन अटैच कर दिया गया है। इस मामले में ट्रैफिक टीआई टीडी चंद्रा ने कहा कि रिश्वत का वीडियो सामने आने के बाद कार्रवाई की गई है।

आरोपी से हाथ मिलते हुए कॉन्स्टेबल

दूसरा वीडियो पावर हाउस रेलवे स्टेशन के सामने का बताया जा रहा है। वीडियो में छावनी थाना में पदस्थ कॉन्स्टेबल प्रमोद साहू युवक से हाथ मिलाते नजर आ रहा है, जिसका नाम बाबू खान बताया जा रहा है। प्रमोद साहू बालोद से दुर्ग छावनी ट्रांसफर होकर आया था।

बाबू खान के खिलाफ जामुल थाना में धारा 307 के तहत मामला दर्ज है। बताया जा रहा है कि वह जमानत पर बाहर आया है। बाबू पहले भी जेल जा चुका है। हालांकि इस मामले में अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है, न ही अधिकारिक बयान सामने आया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *