Meta Pixel

एक छत के नीचे मिल रही ग्रामीणों को सुविधाओं का लाभ

Spread the love

दुर्ग, 8 मई 2026/ ग्रामीण क्षेत्रों में आयोजित शिविरों के माध्यम से लोगों को अब विभिन्न सरकारी सुविधाओं का लाभ एक ही स्थान पर मिल रहा है। इससे ग्रामीणों को अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर लगाने से राहत मिल रही है और समय की भी बचत हो रही है। शिविर में सबसे अधिक संख्या में लर्निंग लाइसेंस बनाए जा रहे हैं। ग्रामीण केवल आवश्यक दस्तावेज लेकर पहुंच रहे हैं और लगभग आधे घंटे के भीतर उनका लर्निंग लाइसेंस तैयार हो रहा है। इस सुविधा से लोगों में उत्साह देखा जा रहा है। सबसे अधिक पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में 302 आवेदन प्राप्त हुए, जिसमें 100 आवेदनों को तत्काल निराकरण किया गया। वहीं स्वास्थ्य विभाग की ओर से बीपी, शुगर, सर्दी, खांसी, बुखार, सिकलिन  की निशुल्क जांच की जा रही है। ग्रामीण बड़ी संख्या में पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठा रहे हैं। जांच के साथ उन्हें स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक सलाह भी दी जा रही है। इसके अलावा आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए भी लोगों को प्रारंभिक जानकारी दी जा रही है। इसी प्रकार पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में भी काफी भीड़ देखने को मिली। शिविर के माध्यम से ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है, जिससे उन्हें घर के द्वार पर ही सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *