तमिल सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री Trisha Krishnan एक बार फिर सुर्खियों में हैं। अभिनेता से नेता बने Vijay के तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा चर्चा अगर किसी की हो रही है, तो वह तृषा कृष्णन हैं। चेन्नई में आयोजित भव्य शपथ ग्रहण समारोह में उनकी मौजूदगी ने पहले ही लोगों का ध्यान खींच लिया था, लेकिन अब समारोह के बाद शेयर की गई उनकी इंस्टाग्राम पोस्ट ने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है।
शपथ ग्रहण समारोह में तृषा बेहद खुश और भावुक नजर आईं। वायरल तस्वीरों और वीडियो में अभिनेत्री की मुस्कान और उनके एक्सप्रेशंस सोशल मीडिया यूजर्स के बीच चर्चा का विषय बने रहे। लेकिन असली हलचल तब मची जब उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर समारोह की कुछ खास तस्वीरें साझा कीं। इन तस्वीरों में तृषा पाउडर ब्लू सिल्क साड़ी और खूबसूरत एम्ब्रॉयडरी वाले ब्लाउज में बेहद आकर्षक दिखाई दीं। गजरे, डायमंड ज्वेलरी और सिंपल मेकअप ने उनके पारंपरिक लुक को और भी शानदार बना दिया।
हालांकि तस्वीरों से ज्यादा जिस चीज ने लोगों का ध्यान खींचा, वह था उनका कैप्शन। तृषा ने तस्वीरों के साथ लिखा, “प्यार हमेशा सबसे ज्यादा गूंजता है।” बस फिर क्या था, इस एक लाइन ने सोशल मीडिया पर विजय और तृषा के रिश्ते को लेकर चल रही चर्चाओं को और हवा दे दी। फैंस लगातार इस पोस्ट को विजय से जोड़कर देख रहे हैं और दोनों के बीच खास रिश्ते की अटकलें तेज हो गई हैं।
पिछले कुछ समय से तृषा लगातार विजय के करीब नजर आ रही हैं। तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में विजय की पार्टी की बड़ी जीत के बाद भी अभिनेत्री उनके नीलांकरई स्थित घर पहुंची थीं। खास बात यह रही कि उसी दिन तृषा का 43वां जन्मदिन भी था, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर खूब बातें हुई थीं। अब मुख्यमंत्री शपथ ग्रहण समारोह में उनकी मौजूदगी और भावुक अंदाज ने चर्चाओं को और मजबूत कर दिया है।
वैसे भी विजय और तृषा की जोड़ी लंबे समय से तमिल सिनेमा की सबसे पसंदीदा जोड़ियों में गिनी जाती है। दोनों ने कई सुपरहिट फिल्मों में साथ काम किया है। Ghilli, Thirupaachi, Aathi, Kuruvi और Leo जैसी फिल्मों में दोनों की केमिस्ट्री को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। यही वजह है कि दोनों को लेकर छोटी सी खबर भी सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती है।
हालांकि विजय और तृषा ने अब तक अपने रिश्ते को लेकर सामने आ रही अफवाहों पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। लेकिन दोनों की लगातार साथ मौजूदगी और सोशल मीडिया एक्टिविटी फैंस के बीच उत्सुकता जरूर बढ़ा रही है।
वर्कफ्रंट की बात करें तो तृषा जल्द ही अपनी आगामी तमिल फिल्म Karuppu में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में उनके साथ Suriya भी अहम भूमिका में दिखाई देंगे।