सेल- भिलाई इस्पात संयंत्र के सुरक्षा अभियांत्रिकी विभाग द्वारा मानव संसाधन विकास केंद्र के सभागार में “स्टैंडर्ड सस्टेनेंस ट्रैकर” विषय पर लार्ज ग्रुप इंटरेक्शन कार्यक्रम का आयोजन मुख्य महाप्रबंधक (सुरक्षा एवं अग्निशमन सेवाएं) श्री देबदत्त सतपथी के मार्गदर्शन में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महाप्रबंधक प्रभारी (सुरक्षा अभियांत्रिकी) श्री एस. के. अग्रवाल रहे।
अपने संबोधन में श्री एस. के. अग्रवाल ने कार्यक्रम के उद्देश्य एवं औद्योगिक सुरक्षा में स्टैंडर्ड सस्टेनेंस ट्रैकर की उपयोगिता पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कार्यस्थल पर सुरक्षा मानकों के सतत अनुपालन एवं प्रभावी मॉनिटरिंग की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि व्यवस्थित ट्रैकिंग प्रणाली से कार्यस्थलों पर सुरक्षा संस्कृति को और अधिक सुदृढ़ बनाया जा सकता है।
कार्यक्रम में फैकल्टी वक्ता के रूप में उपस्थित महाप्रबंधक (फोर्ज एंड एसएस शॉप) श्री जितेन्द्र मोटवानी ने 360 डिग्री डेली ऑब्जर्वेशन एवं कंट्रोल की अवधारणा पर विस्तृत जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि किसी भी सुरक्षा प्रणाली की सफलता के लिए विभाग के शत-प्रतिशत कार्यक्षेत्र एवं सभी कर्मचारियों की सक्रिय सहभागिता अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने प्रतिभागियों को स्टैंडर्ड सस्टेनेंस ट्रैकर के लॉजिक, कार्यप्रणाली एवं उसके व्यावहारिक उपयोग से भी अवगत कराया।
कार्यक्रम में कुल 32 प्रतिभागियों ने सहभागिता की। कार्यक्रम का समन्वय सहायक महाप्रबंधक (सुरक्षा अभियांत्रिकी) श्री अजय टल्लू द्वारा किया गया।