Central Board of Secondary Education ने कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 के परिणाम जारी करने के साथ ही रीजन-वाइज पास प्रतिशत के आंकड़े भी घोषित कर दिए हैं। इस बार देशभर में Trivandrum रीजन ने सबसे शानदार प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान हासिल किया है। त्रिवेंद्रम का कुल पास प्रतिशत 95.62% दर्ज किया गया, जो पूरे देश में सबसे अधिक रहा।
बोर्ड द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, दूसरे स्थान पर Chennai रहा, जहां 93.84% छात्र सफल हुए। वहीं Bengaluru 93.19% पास प्रतिशत के साथ तीसरे स्थान पर रहा। दक्षिण भारत के कई रीजन इस बार भी शानदार प्रदर्शन करते दिखाई दिए।
Pune ने भी इस बार टॉप-10 में जगह बनाते हुए 87.32% पास प्रतिशत हासिल किया और 10वां स्थान प्राप्त किया। महाराष्ट्र में सीबीएसई का नेटवर्क लगातार मजबूत होता जा रहा है। यहां 577 संबद्ध स्कूल और 332 परीक्षा केंद्र परीक्षा प्रक्रिया का हिस्सा रहे।
वहीं Raipur रीजन का पास प्रतिशत 80.88% दर्ज किया गया। हालांकि रायपुर टॉप रीजन में शामिल नहीं हो पाया, लेकिन प्रदेश के हजारों छात्रों ने इस साल सफलता हासिल की है।
सीबीएसई द्वारा जारी प्रमुख रीजन और उनके पास प्रतिशत इस प्रकार हैं:
त्रिवेंद्रम – 95.62%
चेन्नई – 93.84%
बेंगलुरु – 93.19%
विजयवाड़ा – 92.77%
दिल्ली वेस्ट – 92.34%
दिल्ली ईस्ट – 91.73%
अहमदाबाद – 90.60%
गुरुग्राम – 88.45%
लुधियाना – 87.92%
पुणे – 87.32%
अजमेर – 86.78%
पंचकूला – 85.73%
रांची – 85.01%
गुवाहाटी – 83.41%
लखनऊ – 82.21%
भुवनेश्वर – 81.71%
देहरादून – 81.42%
रायपुर – 80.88%
भोपाल – 79.43%
नोएडा – 79.02%
पटना – 74.45%
प्रयागराज – 72.43%
रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र अब अपना परिणाम ऑनलाइन भी आसानी से देख सकते हैं। इसके लिए छात्र CBSE Results या CBSE Official Website पर जाकर अपना रोल नंबर, स्कूल कोड, जन्म तिथि और एडमिट कार्ड आईडी दर्ज कर सकते हैं। इसके बाद उनकी डिजिटल मार्कशीट स्क्रीन पर दिखाई देगी।
इसके अलावा छात्र डिजीलॉकर और उमंग ऐप के जरिए भी अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं। बोर्ड ने छात्रों को सलाह दी है कि वे भविष्य के उपयोग के लिए अपनी डिजिटल मार्कशीट सुरक्षित रखें और उसका प्रिंट आउट भी निकाल लें।
इस बार के परिणामों में दक्षिण भारत के रीजन एक बार फिर आगे रहे हैं, जबकि कई उत्तरी और मध्य भारतीय रीजन को सुधार की जरूरत महसूस की जा रही है।