Meta Pixel

धमतरी में पेट्रोल पंप मैनेजर से लूट : आंख में मिर्ची पाउडर झोंककर 2 हजार रुपए लेकर फरार हुए बदमाश

Spread the love

धमतरी – छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में बेखौफ बदमाशों ने दिनदहाड़े पेट्रोल पंप मैनेजर के साथ लूट की वारदात को अंजाम देकर इलाके में सनसनी फैला दी। बदमाशों ने पहले पेट्रोल पंप पर विवाद किया, फिर मैनेजर का पीछा कर रास्ते में रोककर उसकी पिटाई की और आंख में मिर्ची पाउडर झोंककर नकदी लूटकर फरार हो गए। घटना के बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

पेट्रोल भरवाने के लिए पंप पहुंचे थे लोग
मिली जानकारी के अनुसार, मामला भखारा थाना क्षेत्र के सेमरा मोड़ के पास स्थित उमा पेट्रोल पंप का है। पंप संचालक ने बताया कि, सुबह कुछ लोग पेट्रोल भरवाने के लिए पंप पहुंचे थे। इसी दौरान भीड़भाड़ के बीच उनका पेट्रोल पंप मैनेजर झम्मन साहू से किसी बात को लेकर विवाद हो गया।

2 हजार रुपए लूटकर मौके से फरार
बताया जा रहा है कि, विवाद के कुछ समय बाद मैनेजर झम्मन साहू अपने गांव मंडेली जा रहा था। तभी रास्ते में चार अज्ञात बदमाशों ने उसका रास्ता रोक लिया। आरोपियों ने पहले उसके साथ मारपीट की, फिर आंख में मिर्ची पाउडर छिड़क दिया। इसके बाद उसकी जेब में रखे 2 हजार रुपए लूटकर मौके से फरार हो गए।

आरोपियों की तलाश जारी
घटना के बाद पीड़ित ने मामले की शिकायत भखारा पुलिस से की। शिकायत मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आस-पास के इलाकों में आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *