Meta Pixel

एच.एस.सी.एल. के मंच पर यात्रा वृत्तांत एवं लघुकथा लेखन प्रतियोगिता के विजेता सम्मानित

Spread the love

 नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति, भिलाई-दुर्ग’ (नराकास) के तत्वावधान में एच.एस.सी.एल., भिलाई द्वारा आयोजित ‘यात्रा वृत्तांत’ एवं श्रमिक जीवन पर आधारित ‘लघुकथा लेखन’ प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण समारोह एच.एस.सी.एल. भिलाई के सम्मेलन कक्ष में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भिलाई इस्पात संयंत्र के महाप्रबंधक (मानव संसाधन- आईआर एवं सीएलसी) तथा सचिव, नराकास भिलाई-दुर्ग श्री राजीव कुमार थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता एच.एस.सी.एल. के उप महाप्रबंधक श्री निशीथ कांति दास ने की।

इस अवसर पर तकनीकी सलाहकार( एच.एस.सी.एल) श्री वी. के. शाह, प्रतियोगिता के निर्णायक भिलाई इस्पात संयंत्र के उप प्रबंधक (संपर्क एवं प्रशासन-राजभाषा), श्री जितेन्द्र दास मानिकपुरी तथा भारतीय डाक विभाग, दुर्ग के सहायक अधीक्षक श्री नितिन गोस्वामी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

मुख्य अतिथि श्री राजीव कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि इस प्रकार के साहित्यिक एवं राजभाषा संबंधी आयोजन प्रतिभागियों को नई ऊर्जा एवं रचनात्मक अभिव्यक्ति का मंच प्रदान करते हैं। उन्होंने नराकास, भिलाई-दुर्ग के सक्रिय सदस्य संस्थान के रूप में एच.एस.सी.एल. द्वारा निरंतर प्रतियोगिताओं के आयोजन की सराहना करते हुए प्रतिभागियों से सतत सृजनशीलता एवं सक्रिय सहभागिता बनाए रखने का आह्वान किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए श्री निशीथ कांति दास ने हिंदी के प्रति संस्थान की प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि एच.एस.सी.एल. में कार्यालयीन कार्य हिंदी में किए जाते हैं तथा नराकास स्तर पर प्रतियोगिताओं के आयोजन के माध्यम से हिंदी के प्रचार-प्रसार हेतु निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी इस प्रकार के आयोजन नियमित रूप से जारी रहेंगे।

तकनीकी सलाहकार श्री वी. के. शाह ने कहा कि हिंदी में कार्य करने से कार्यों में सरलता एवं शीघ्रता दोनों आती हैं तथा नराकास स्तरीय आयोजन विभिन्न संस्थानों के मध्य बेहतर समन्वय स्थापित करने में सहायक सिद्ध होते हैं। उप प्रबंधक (संपर्क एवं प्रशासन-राजभाषा) श्री जितेन्द्र दास मानिकपुरी ने प्रतियोगिताओं के विषयों से संबंधित महत्वपूर्ण बिंदुओं पर प्रकाश डालते हुए प्रतिभागियों को उपयोगी सुझाव दिए। वहीं भारतीय डाक विभाग के सहायक अधीक्षक श्री नितिन गोस्वामी ने प्रतिभागियों के उत्साह, लगन एवं रचनात्मक प्रयासों की सराहना की।

यात्रा वृत्तांत प्रतियोगिता में भिलाई इस्पात संयंत्र की  प्रशासनिक सहायक  सुश्री शिखा दीक्षित ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। द्वितीय स्थान सहायक महाप्रबंधक (सेल-सीईटी) श्री दयानंद साहू, तथा तृतीय स्थान टेक्नीशियन ( एसआरयू) श्री अमितेश पुरोहित ने प्राप्त किया। वहीँ सांत्वना पुरस्कार प्राप्त करने वालों में बीएसपी की उप महाप्रबंधक (वित्त एवं लेखा) सुश्री अमृता गंगराडे, कनिष्ठ प्रबंधक (पीएल गैराज) श्री अनिल कुमार अग्रवाल, सहायक प्रबंधक (दल्ली खदान) श्री धनराज कुमार साहू, बीएसपी के इंजीनियरिंग एसोसिएट.  श्री बिरु बास्के एवं डाक पैकर (डाक विभाग) श्री सौरभ मिश्रा शामिल रहे।

लघुकथा लेखन प्रतियोगिता में बीएसपी के श्री शत्रुंजय तिवारी ने प्रथम, सहायक महाप्रबंधक श्री विमल कुमार गेडाम ने द्वितीय तथा उप महाप्रबंधक सुश्री अमृता गंगराडे ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सांत्वना पुरस्कार प्राप्त करने वालों में भिलाई इस्पात संयंत्र के अनुभाग अधिकारी सुश्री ग्लोरी एस. पारकर, उप महाप्रबंधक श्री आनंद, जूनियर इंजीनियरिंग एसोसिएट. सुश्री अनीशा कुमारी, टेक्नीशियन एस.आर.यू. श्री अमितेश पुरोहित एवं इंजीनियरिंग एसोसिएट श्री युवराज पैकरा शामिल रहे।

कार्यक्रम का संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन एच.एस.सी.एल. की राजभाषा अधिकारी सुश्री वंदना चौधरी द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *