Meta Pixel

रायगढ़ में महिला का गंभीर आरोप- पति बच्चे से लगवाता था ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के नारे, नमाज पढ़ने का बनाता था दबाव

Spread the love

Raigarh में एक महिला ने अपने पति पर गंभीर आरोप लगाते हुए महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पीड़िता का आरोप है कि उसका पति न केवल उसके साथ मारपीट करता था, बल्कि उसे और बच्चों को जबरन नमाज पढ़ने और कलमा पढ़ने के लिए भी मजबूर करता था। महिला ने यह भी दावा किया है कि आरोपी अपने बेटे से “पाकिस्तान जिंदाबाद” के नारे लगवाता था, जिसका वीडियो भी सामने आया है।

जानकारी के मुताबिक पीड़िता मूल रूप से Korba की रहने वाली है। महिला का आरोप है कि जोगीडीपा निवासी वसीम मोहम्मद ने खुद को तलाकशुदा बताकर उसे प्रेम जाल में फंसाया। दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और साल 2021 में मुस्लिम रीति-रिवाज से शादी हुई।

महिला का कहना है कि शादी के बाद उसे पता चला कि वसीम पहले से शादीशुदा है और उसके पांच बच्चे भी हैं। आरोप है कि उसने पहली पत्नी को तलाक तक नहीं दिया था। पीड़िता के मुताबिक उसके खुद के भी दो बच्चे हैं।

महिला ने बताया कि शादी के शुरुआती दिनों में सबकुछ सामान्य था, लेकिन बच्चे के जन्म के बाद पति का व्यवहार बदल गया। उसने आरोप लगाया कि वसीम लगातार नमाज पढ़ने, कलमा पढ़ने और रोजा रखने का दबाव बनाता था। विरोध करने पर मारपीट करता और कई बार घर से बाहर निकाल देता था।

पीड़िता ने कहा कि मुस्लिम समाज में शादी करने के बाद दूसरे समाज के लोग उसे अपनाने से बचने लगे थे, जिसका फायदा आरोपी ने उठाया। महिला के अनुसार वसीम शराब और गांजे के अवैध कारोबार में भी शामिल है और फिलहाल अवैध शराब बेचने के आरोप में जेल में बंद है।

महिला ने अपने आवेदन में यह भी आरोप लगाया कि आरोपी जबरन उससे और बच्चों से “पाकिस्तान जिंदाबाद” के नारे लगवाता था और भारत के खिलाफ अपशब्द बोलने के लिए मजबूर करता था। विरोध करने पर प्रताड़ित किया जाता था।

पीड़िता ने बताया कि आरोपी के जेल जाने के बाद ही उसे शिकायत दर्ज कराने की हिम्मत मिली। उसने पुलिस से अपनी और बच्चों की सुरक्षा की मांग करते हुए पति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

फिलहाल Chhattisgarh Police ने महिला की शिकायत लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि सभी आरोपों की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *