Meta Pixel

पान ठेले की आड़ में नशे का कारोबार : पुलिस ने गांजा बेच रही महिला को किया गिरफ्तार

Spread the love

बलौदाबाजार – छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के पलारी थाना क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। ग्राम ओडान में पान गुटखा ठेले की आड़ में गांजा बेच रही कुसुम बाई सेन को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 28 मई 2026 को थाना पलारी पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम ओडान में घेराबंदी कर कार्रवाई की। इस दौरान एक महिला अपने पान गुटखा ठेले में छोटे-छोटे पुड़िया बनाकर अवैध गांजा बेचते हुए पकड़ी गई। पुलिस टीम ने आरोपिया और उसके ठेले की सूक्ष्मता से तलाशी ली, जहां से ₹1300 कीमत का 106 ग्राम गांजा एवं बिक्री रकम ₹300 नगद बरामद किया गया।

इन धाराओं के तहत केस दर्ज 
इस मामले में थाना पलारी में अपराध क्रमांक 232/2026 धारा 20(B) NDPS एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर आरोपिया को विधिवत गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस द्वारा आरोपी महिला को न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया की जा रही है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *