Meta Pixel

Amitabh Bachchan Health: अब कैसे हैं बिग बी? स्वास्थ्य संबंधी अफवाहों के बीच फिर काम पर लौटे, दिया बड़ा संकेत

Spread the love

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने हाल ही में अपने ब्लॉग के जरिए एक बार फिर काम पर लौटने की जानकारी साझा की है। पिछले कुछ समय से उनकी सेहत को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही थीं। ऐसे में अमिताभ के नए ब्लॉग पोस्ट ने फैंस को राहत दी है।

अभिनेता ने अपने खास अंदाज में जिंदगी, सकारात्मक सोच और रूटीन की अहमियत पर बात करते हुए बताया कि वह दोबारा अपने अधूरे काम पूरे करने के लिए तैयार हैं।

ब्लॉग में शेयर किया कुछ खास
अमिताभ बच्चन ने अपने निजी ब्लॉग में लिखा कि हर दिन अपने साथ नई ऊर्जा लेकर आता है और उसे महसूस करना जरूरी है। उन्होंने लिखा, “काम शुरू करने के लिए अच्छा दिन है… तैयार होने के लिए अच्छा दिन है… रूटीन में लौटने के लिए अच्छा दिन है… जो अधूरा रह गया था, उसे पूरा करने के लिए अच्छा दिन है।”

उन्होंने आगे कहा कि एक अच्छा दिन हमेशा अच्छा ही होता है, बस उसे महसूस करने की जरूरत होती है। पोस्ट के अंत में उन्होंने अपने फैंस के लिए प्यार भी जताया।

युवा कलाकारों की तारीफ करते दिखे बिग बी
इससे एक दिन पहले अमिताभ बच्चन ने अपने युवा सह-कलाकारों की भी जमकर तारीफ की थी। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व ट्विटर) पर बच्चों के साथ एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा कि आज की नई पीढ़ी आत्मविश्वास और समझदारी से भरपूर है।

उन्होंने लिखा, “मेरे को-स्टार्स बच्चे नहीं हैं। उनमें आत्मविश्वास और परिपक्वता उम्मीद से कहीं ज्यादा है। भारत का भविष्य शानदार है।” बाद में अपने ब्लॉग में भी उन्होंने अकेलेपन, इंसानी रिश्तों और संगीत से मिलने वाले सुकून जैसे विषयों पर विचार साझा किए।

सोशल मीडिया पर लगातार एक्टिव रहते हैं अमिताभ
अमिताभ बच्चन अपने ब्लॉग और सोशल मीडिया पोस्ट्स के जरिए अक्सर जिंदगी से जुड़े अनुभव, विचार और भावनाएं साझा करते रहते हैं। यही वजह है कि वह अपने फैंस से एक खास जुड़ाव बनाए रखते हैं।

कई बड़े प्रोजेक्ट्स में आएंगे नजर
वर्कफ्रंट की बात करें तो अमिताभ बच्चन नाग अश्विन की फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ के सीक्वल की शूटिंग कर रहे हैं, जिसमें प्रभास और कमल हासन मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमिताभ बच्चन नितेश तिवारी की आगामी फिल्म ‘रामायण: पार्ट 1’ में भी दिखाई देंगे। बताया जा रहा है कि फिल्म में वह जटायु का किरदार निभा सकते हैं। इस फिल्म में रणबीर कपूर, साई पल्लवी, यश और सनी देओल जैसे बड़े सितारे भी शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *