Meta Pixel

दुर्ग पुलिस में प्रशासनिक फेरबदल, 9 अधिकारियों के तबादले : अंडा, उतई, बोरी, सुपेला थानों के प्रभारी बदले, निरीक्षक-उपनिरीक्षक शामिल

Spread the love

दुर्ग पुलिस विभाग में शुक्रवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने प्रशासनिक कारणों का हवाला देते हुए 4 निरीक्षकों और 5 उपनिरीक्षकों के तबादले का आदेश जारी किया है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

जारी आदेश के अनुसार, नियंत्रण कक्ष भिलाई में पदस्थ निरीक्षक श्रद्धा पाठक को अंडा थाने का नया प्रभारी बनाया गया है। वहीं, अब तक अंडा थाना प्रभारी रहे उपनिरीक्षक पारस ठाकुर को सुपेला थाना भेजा गया है।

उतई थाने में पदस्थ निरीक्षक महेश ध्रुव को नियंत्रण कक्ष भिलाई स्थानांतरित किया गया है, जबकि बोरी थाने में पदस्थ निरीक्षक अनिल पटेल को उतई थाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पुलिस लाइन दुर्ग में पदस्थ निरीक्षक वंदिता पनिणकर को बोरी थाने का प्रभारी बनाया गया है।

धमधा थाने में पदस्थ उपनिरीक्षक श्रीराम पेंड्रो को उतई स्थानांतरित किया गया है, और उतई में पदस्थ उपनिरीक्षक प्रमोद सिन्हा को धमधा थाने भेजा गया है। इसके अतिरिक्त, चौकी जेवरा सिरसा के प्रभारी खगेन्द्र पठारे को मोहन नगर थाने में पदस्थ किया गया है। उनकी जगह कुम्हारी थाने में पदस्थ उपनिरीक्षक समित मिश्रा को जेवरा सिरसा चौकी का प्रभारी बनाया गया है।

पुलिस विभाग में हुए इस बदलाव को आगामी कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने और प्रशासनिक संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक कदम के रूप में देखा जा रहा है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने सभी संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपने नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *