Meta Pixel

Farah Khan revelation: अयान मुखर्जी के पिता की वजह से गरीब हुआ था फराह खान का परिवार! जानें कैसे

Spread the love

फिल्ममेकर और कोरियोग्राफर फराह खान ने हाल ही में अपने कुकिंग व्लॉग में बचपन के संघर्षों और परिवार की आर्थिक परेशानियों को लेकर खुलकर बात की। इस दौरान उन्होंने मजाकिया अंदाज में बताया कि निर्देशक अयान मुखर्जी के पिता और अभिनेता देब मुखर्जी की वजह से उनका परिवार आर्थिक तंगी में आ गया था। फराह का यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

तनीषा मुखर्जी के घर पहुंचीं फराह खान
फराह खान अपने लोकप्रिय कुकिंग व्लॉग के लिए अभिनेत्री तनीषा मुखर्जी के घर पहुंची थीं। इस दौरान उनके साथ उनके कुक दिलीप भी मौजूद थे। वीडियो में तनीषा ने फराह को अपने घर का टूर कराया, जिसमें बंगाली संस्कृति की झलक साफ दिखाई दी।

इसके बाद दोनों ने मिलकर साबूदाना खिचड़ी बनाई और फिर घर की छत पर बैठकर पुरानी यादों और परिवार से जुड़े संघर्षों पर बातचीत की।

‘फिल्म फ्लॉप हुई और हम गरीब हो गए’
बातचीत के दौरान फराह खान ने अपने पिता कमरान खान के संघर्षों को याद करते हुए कहा, “मैं हमेशा अयान मुखर्जी से कहती हूं कि तुम्हारे पिता की वजह से हम गरीब हो गए थे।” उन्होंने आगे बताया, “मेरे पापा ने देब मुखर्जी को लेकर अपनी पहली बड़ी कलर फिल्म बनाई थी। फिल्म शुक्रवार को रिलीज हुई और फ्लॉप हो गई। सोमवार आते-आते हम गरीब हो चुके थे।”

फराह जिस फिल्म की बात कर रही थीं, वह साल 1971 में रिलीज हुई ‘ऐसा भी होता है’ थी। इस फिल्म में देब मुखर्जी मुख्य भूमिका में नजर आए थे। फिल्म में नंदिता बोस, टुन टुन और जलाल आगा भी अहम किरदारों में थे।

पहले निर्माता खुद लगाते थे पैसा
फराह खान ने कहा कि पहले फिल्मों में निर्माता अपनी जमा पूंजी लगाते थे। आज की तरह स्टूडियो या कॉर्पोरेट फंडिंग का सिस्टम नहीं था। ऐसे में किसी फिल्म के फ्लॉप होने का सीधा असर पूरे परिवार की आर्थिक स्थिति पर पड़ता था।

तनीषा मुखर्जी ने भी साझा किया अनुभव
फराह की बात पर प्रतिक्रिया देते हुए तनीषा मुखर्जी ने भी बताया कि उनका परिवार भी कई बार ऐसे दौर से गुजरा है। उन्होंने कहा कि जब उनके पिता शोमू मुखर्जी की फिल्में चलती थीं तो सब अच्छा रहता था, लेकिन फिल्में फ्लॉप होने पर परिवार को कई सालों तक आर्थिक मुश्किलों का सामना करना पड़ता था।

शोमू मुखर्जी ने ‘पत्थर के इंसान’, ‘लवर बॉय’ और ‘छैला बाबू’ जैसी फिल्मों का निर्माण किया था।

अब लेखिका भी बन चुकी हैं तनीषा
इसी व्लॉग में तनीषा मुखर्जी ने यह भी खुलासा किया कि अब वह लेखन की दुनिया में कदम रख चुकी हैं। उन्होंने बताया कि उन्होंने एक वेब सीरीज और एक फिल्म की स्क्रिप्ट लिखी है, हालांकि अभी तक उन्होंने अपनी कहानियां किसी को सुनाई नहीं हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *