Meta Pixel

दल्ली राजहरा के एमवीटीसी में एक्सकेवेशन कार्यों पर सुरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

Spread the love

सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के दल्ली राजहरा स्थित माइंस वेस्टिब्यूल ट्रेनिंग सेंटर (एमवीटीसी) में दिनांक 28 मई 2026 को एक्सकेवेशन कार्यों से संबंधित सुरक्षा जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से एक विशेष सुरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम सुरक्षा अभियांत्रिकी विभाग (एसईडी) द्वारा उत्खनन, सिविल कार्य एवं जलापूर्ति विभाग से जुड़े सुपरवाइजर्स, अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में कुल 22 प्रतिभागियों ने सहभागिता की तथा सुरक्षा जागरूकता सत्रों में सक्रिय रूप से भाग लिया। प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन मुख्य महाप्रबंधक (सुरक्षा एवं अग्निशमन सेवाएं) श्री देबदत्त सतपथी के मार्गदर्शन में किया गया।

प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को एक्सकेवेशन प्लानिंग, एक्सकेवेशन परमिट प्रणाली, निरीक्षण चेकलिस्ट तथा सुरक्षा दिशा-निर्देशों से संबंधित विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। महाप्रबंधक (सीईडी) श्री बी.एन. झा एवं सहायक महाप्रबंधक (सुरक्षा अभियांत्रिकी विभाग) श्री अनुराग पाठक ने उत्खनन कार्यों के दौरान आवश्यक सुरक्षा उपायों, परिचालन सावधानियों एवं दुर्घटना रोकथाम संबंधी महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से जानकारी दी।

कार्यक्रम का संचालन महाप्रबंधक (सुरक्षा, प्रशिक्षण एवं पर्यावरण तथा माइंस) श्री वीरेंद्र कुमार द्वारा किया गया। उन्होंने कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत करते हुए सभी प्रतिभागियों से कार्यस्थल पर सुरक्षा मानकों का पूर्ण पालन सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *