Meta Pixel

रायपुर के फूड्स फैक्ट्री में भीषण आग : देर रात तक चला रेस्क्यू ऑपरेशन, कई लोगों के फंसे होने की आशंका

Spread the love

रायपुर – छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के उरला मेटल पार्क स्थित भारती फूड्स फैक्ट्री में देर रात भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। आग इतनी भयावह थी कि, देखते ही देखते फैक्ट्री का बड़ा हिस्सा इसकी चपेट में आ गया। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और एसडीआरएफ की कई टीमें मौके पर पहुंचीं और घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट को आग लगने की संभावित वजह माना जा रहा है।

कई लोगों के फंसे होने की जताई जा रही आशंका
मिली जानकारी के अनुसार, उरला थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले उरला मेटल पार्क स्थित भारती फूड्स फैक्ट्री में देर रात अचानक आग भड़क उठी। आग की लपटें और धुएं का गुबार दूर-दूर तक दिखाई देने लगा, जिससे आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। घटना के दौरान फैक्ट्री के भीतर कई लोगों के फंसे होने की आशंका जताई गई, जिसके चलते तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया।

कड़ी मशक्कत के बाद पाया गया काबू
मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड और एसडीआरएफ की टीमों ने संयुक्त रूप से राहत एवं बचाव कार्य चलाया। कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। हालांकि, फैक्ट्री में हुए नुकसान का आकलन अभी नहीं हो पाया है।

शॉर्ट सर्किट की जताई जा रही आशंका
प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे और स्थिति पर लगातार नजर बनाए रखी। फिलहाल, आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट के चलते आग लगने की संभावना जताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *