Meta Pixel

रायपुर के कारोबारी की पुर्तगाल में हार्ट-अटैक से मौत:40 लोगों के साथ एजुकेशनल टूर पर थे यूरोप; शव लाने की चल रही डॉक्यूमेंटेशन प्रक्रिया

Spread the love

छत्तीसगढ़ के रायपुर के कारोबारी अजय सुंदर निहलानी (49) की पुर्तगाल की राजधानी लिस्बन में हार्ट अटैक से मौत हो गई है। डॉक्यूमेंटेशन पूरी होने के बाद अजय निहलानी का पार्थिव शरीर रायपुर लाया जाएगा। जिसके अंतिम संस्कार किया जाएगा। जानकारी के मुताबिक, कारोबारी अजय सुंदर भारत से गए 40 सदस्यीय दल के साथ एजुकेशनल टूर पर यूरोप पहुंचे थे। इस दल में रायपुर से दो लोग शामिल थे। यात्रा के दौरान अजय निहलानी की तबीयत अचानक बिगड़ गई। उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन इलाज के दौरान मौत हो गई।

नीरज बाजपेयी शव लाने कर रहे सारी फॉर्मेलिटी

इस खबर के बाद रायपुर में उनके परिवार और परिचितों में शोक का माहौल है। जल्द ही उनके पार्थिव शरीर को रायपुर लाया जाएगा। अजय निहलानी के भाई संजय कुमार निहलानी ने बताया कि, टूर में अजय के साथ यात्रा कर रहे नीरज बाजपेयी बॉडी लाने के लिए सारी फॉर्मेलिटी पूरी कर रहे हैं।

रायपुर लाकर किया जाएगा अंतिम संस्कार

परिवार ने लोकल एडमिनिस्ट्रेशन, भारतीय दूतावास, एयरलाइन प्रतिनिधियों और अन्य संबंधित एजेंसियों से अनुरोध किया है कि नीरज बाजपेयी को सभी जरूरी प्रक्रियाएं पूरी करने में सहयोग दिया जाए। जिससे पार्थिव शरीर को जल्द से जल्द रायपुर लाकर अंतिम संस्कार किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *