Meta Pixel

रायपुर कोर्ट में मारपीट : एक युवक दूसरे का सर दीवार पर दिया मार, घायल अस्पताल में भर्ती

Spread the love

रायपुर – छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के जिला कोर्ट परिसर में पेशी के दौरान दो पक्षों की आपस में झड़प हो गई। एक युवक ने दूसरे युवक का सिर दीवार पर मार दिया। घायल युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि पुलिस ने मौके से ही आरोपी को हिरासत में ले लिया। दोनों पक्ष जिला कोर्ट में नियमित पेशी पर पहुंचे थे।मिली जानकारी के अनुसार, दोनों पक्ष अपनी-अपनी पेशी देने के लिए कोर्ट पहुंचे थे। सुनवाई खत्म होने के बाद दोनों बाहर आए, वहां किसी बात को लेकर फिर से कहासुनी शुरू हो गई। मामला इतना बढ़ गया कि एक पक्ष के ध्रुवेश देवांगन ने दूसरे पक्ष के राहुल सोनी से मारपीट कर दी। आरोप है कि इस दौरान राहुल सोनी का सिर दीवार से टकरा दिया गया, जिससे उसे चोट लग गई। पुलिस ने मौके से ही ध्रुवेश देवांगन को हिरासत में ले लिया। वहीं घायल राहुल सोनी को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

पुलिस ने चाक़ूबाजी से किया इंकार 
पुलिस ने यह भी साफ किया है कि दोनों पक्ष खुद ही कोर्ट में पेशी के लिए आए थे, किसी को पुलिस लेकर नहीं आई थी। साथ ही शुरुआती जांच में चाकू से हमला होने की जो बात सामने आ रही थी, उसे पुलिस ने गलत बताया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर कोर्ट परिसर के बाहर झगड़ा किस बात को लेकर शुरू हुआ था।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *