Meta Pixel

साय कैबिनेट की बैठक 9 जून को : खरीफ फसल की तैयारियों और तबादला नीति पर होगी चर्चा

Spread the love

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय में 9 जून को कैबिनेट बैठक बुलाई गई है। बैठक कुछ महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा कर निर्णय लिए जाने की संभावना है। बैठक में सीएम हेल्पलाइन, खरीफ फसल की तैयारियां, मानसून पूर्व तैयारियों पर विचार किया जा सकता है। वहीं शासकीय कर्मचारियों के तबादलों पर से प्रतिबंध हटाने पर चर्चा कर निर्णय लिए जा सकते हैं।

कैबिनेट की बैठक का एजेंडा जारी नहीं किया गया है, लेकिन जिन विषयों की चर्चा है उनमें मुख्यमंत्री हेल्पलाइन का संचालन ढांचा और विभागवार जवाबदेही तय की जाएगी। 9 जून को ही सेवा के शुभारंभ की तैयारी चल रही है। खरीफ की तैयारियां को लेकर कृषि विभाग की समीक्षा होगी, इसमें उर्वरक उपलब्धता, बीज वितरण, नैनो यूरिया/डीएपी के भंडारण और वितरण की स्थिति पर चर्चा हो सकती है।

विभिन्न विभागों की नीतिगत फाइलों को दी जाएगी मंजूरी
मानसून पूर्व तैयारियों को लेकर जल संसाधन, सिंचाई, बिजली और आपदा प्रबंधन से जुड़े प्रस्ताव पर चर्चा कर निर्णय लिए जाएंगे। साथ ही कैबिनेट में नई विकास परियोजनाएं और वित्तीय स्वीकृति, विशेषकर सड़क, पुल, शहरी विकास और ग्रामीण अधोसंरचना से जुड़े मामलों पर निर्णय हो सकता है। जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा तथा कुछ नई घोषणाओं पर विचार किया जा सकता है। प्रशासनिक निर्णय के तहत तबादलों पर प्रतिबंध हटाने और विभिन्न विभागों की नीतिगत फाइलों को मंजूरी दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *