स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Infinix ने भारतीय बाजार में अपना नया बजट स्मार्टफोन Infinix Smart 20 लॉन्च कर दिया है। कंपनी इस डिवाइस को उन ग्राहकों के लिए लेकर आई है जो कम कीमत में स्टाइलिश डिजाइन, बड़ी बैटरी, स्मूद डिस्प्ले और AI फीचर्स वाला स्मार्टफोन चाहते हैं। फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला बड़ा डिस्प्ले, MediaTek Helio G81 Ultimate प्रोसेसर और 5200mAh की दमदार बैटरी दी गई है।
Infinix Smart 20 को दो स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया गया है। इसके 4GB रैम और 64GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 12,499 रुपये रखी गई है, जबकि 4GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट 13,999 रुपये में उपलब्ध होगा। कंपनी ने इस स्मार्टफोन को Cloudline Blue, Polaris Titanium, Shadow Black और Sunlike Orange जैसे आकर्षक रंग विकल्पों में लॉन्च किया है। इसकी बिक्री 12 जून से फ्लिपकार्ट के माध्यम से शुरू होगी। बैंक ऑफर्स के तहत ग्राहकों को अतिरिक्त छूट का लाभ भी मिल सकता है।
फोन में 6.78 इंच का HD+ IPS LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। यह स्क्रीन 700 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस प्रदान करती है, जिससे तेज धूप में भी कंटेंट आसानी से देखा जा सकता है। कंपनी ने इसमें Always-On Display, Dynamic Bar और Wet & Oily Touch जैसे फीचर्स भी शामिल किए हैं, जिससे गीले या तैलीय हाथों से भी फोन का इस्तेमाल आसान हो जाता है।
डिजाइन की बात करें तो Infinix Smart 20 काफी स्लिम प्रोफाइल के साथ आता है। इसकी मोटाई केवल 7.7mm है, जिससे यह हाथ में पकड़ने पर प्रीमियम फील देता है। पीछे की तरफ 3D टेक्सचर कंपोजिट फिनिश दी गई है, जो इसकी खूबसूरती को और बढ़ाती है।
परफॉर्मेंस के लिए स्मार्टफोन में MediaTek Helio G81 Ultimate प्रोसेसर लगाया गया है, जिसे Mali-G52 GPU के साथ जोड़ा गया है। फोन में LPDDR4X रैम और 128GB तक स्टोरेज का विकल्प मिलता है। यह डिवाइस Android 16 आधारित XOS 16 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है। कंपनी का दावा है कि फोन को लंबे समय तक स्मूद परफॉर्मेंस देने के लिए ऑप्टिमाइज किया गया है।
Infinix ने इस स्मार्टफोन में AI तकनीक पर भी विशेष जोर दिया है। फोन में Folax Voice Assistant आधारित One-Tap Infinix AI फीचर दिया गया है, जो हिंदी सहित कई भारतीय भाषाओं को सपोर्ट करता है। इसके अलावा AI Writing, AI Studio, AI Wallpaper Generator, AI Eraser, AI Extender, Document Scanning, Song Recognition और Scheduling Tools जैसे कई स्मार्ट फीचर्स भी शामिल किए गए हैं, जो यूजर्स के दैनिक कामों को आसान बनाने में मदद करते हैं।
फोटोग्राफी के लिए फोन में 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है, जो ऑटोफोकस और f/2.0 अपर्चर के साथ आता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए भी 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है। कैमरा ऐप में Super Night Mode, Portrait Mode, Dual Video, Panorama, Time-Lapse, Vlog Mode और AI Camera जैसे फीचर्स दिए गए हैं, जिससे यूजर्स अलग-अलग परिस्थितियों में बेहतर तस्वीरें और वीडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं।
बैटरी के मामले में भी यह स्मार्टफोन काफी मजबूत नजर आता है। इसमें 5200mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 15W फास्ट चार्जिंग और 5W रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट करती है। कंपनी का दावा है कि यह फोन लंबा स्टैंडबाय टाइम और कई घंटों तक म्यूजिक प्लेबैक देने में सक्षम है। खास बात यह है कि फोन के साथ चार्जर भी बॉक्स में उपलब्ध कराया जाएगा।
कनेक्टिविटी के लिए डिवाइस में 4G LTE, Bluetooth 5.2, डुअल-बैंड Wi-Fi, GPS, USB Type-C और IR Blaster जैसे फीचर्स दिए गए हैं। फोन की सबसे खास खूबियों में से एक Ultra Link फीचर है, जिसकी मदद से बिना मोबाइल नेटवर्क के भी लगभग 1 किलोमीटर की दूरी तक कॉलिंग, मैसेजिंग, वॉयस नोट्स और फोटो शेयरिंग की जा सकती है।
सुरक्षा और मजबूती के लिहाज से भी Infinix Smart 20 को बेहतर बनाया गया है। इसे IP64 रेटिंग मिली है, जो धूल और पानी के छींटों से सुरक्षा प्रदान करती है। कंपनी के अनुसार, फोन को हजारों ड्यूरेबिलिटी टेस्ट से गुजराया गया है और यह सामान्य उपयोग के दौरान गिरने जैसी परिस्थितियों का भी सामना कर सकता है।
कुल मिलाकर Infinix Smart 20 उन ग्राहकों के लिए एक आकर्षक विकल्प बनकर सामने आया है, जो सीमित बजट में बड़ी स्क्रीन, लंबी बैटरी लाइफ, आधुनिक AI फीचर्स और मजबूत डिजाइन वाला स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं।