बलरामपुर – छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में चार बदमाशों ने यात्री बस के चालक और परिचालक से लूट की वारदात को अंजाम दिया था। इस मामले में तीन दिन बाद पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बदमाश चालक और परिचालक से मारपीट के बाद 7 हजार नगद लूटकर फरार हो गए थे। यह मामला बलरामपुर कोतवाली थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के अनुसार, 10 जून को बोलेरो में आए बदमाशों ने चालक और कंडक्टर के साथ मारपीट और सात हजार रुपये लूटकर फरार हो गए थे। पीड़ितों की शिकायत पर बलरामपुर थाने में अपराध क्रमांक 93/2026 धारा 126(2), 309(6), 310(2), 296, 115(2), 3(5) बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था। घटना की सूचना मिलते ही आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया गया। लेकिन आरोपी आसपास के जंगल का फायदा उठाकर फरार होने में सफल हो गए थे। जिसकी लगातार पतासाजी की जा रही थी।
पूछताछ में आरोपियों ने कबूला जुर्म
पतासाजी के दौरान मुख्य आरोपी जितेन्द्र गुप्ता को मुखबिर की सूचना पर पकड़कर थाना बलरामपुर लाया गया। पूछताछ आरोपियों ने वारदात करना स्वीकार किया। आरोपी जितेन्द्र गुप्ता के कब्जे से घटना में उपयोग किए गए बोलेरो वाहन क्रमांक UP64AT6717 को जब्त किया गया है। पुलिस ने सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।
इन आरोपियों को किया गया गिरफ्तार
1. जितेन्द्र गुप्ता पिता स्व. शिवकुमार गुप्ता उम्र 30 वर्ष साकिन भवानीपुर थाना रामानुजगंज जिला बलरामपुर रामानुजगंज।
2. प्रिंस कुमार दूबे पिता शशि भूषण दूबे उम्र 27 वर्ष निवासी तेतरडीह थाना रामानुजगंज जिला बलरामपुर रामानुजगंज।
3. चंचलेश मंडल उर्फ बिट्टू पिता चंद्रशेखर मंडल उम्र 21 वर्ष निवासी ग्राम धनगांव थाना रामानुजगंज जिला बलरामपुर रामानुजगंज।
4. दिनेश कुमार उर्फ निरहुआ पिता राजेंद्र रवि उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम नवाडीह चौकी तातापानी थाना रामानुजगंज जिला बलरामपुर रामानुजगंज।