Meta Pixel

2.210 किलो गांजा जब्त, अपचारी बालक पकड़ाया

Spread the love

भिलाई – सुपेला थाना क्षेत्र में नशे के खिलाफ चल रहे ऑपरेशन विश्वास के तहत पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर गांजा बेचने की तैयारी कर रहे एक अपचारी बालक को पकड़कर 2 किलो 210 ग्राम गांजा जब्त किया। पुलिस के अनुसार मुखबीर से सूचना मिली थी कि कृष्णा नगर के स्लॉटर हाउस के पास एक बालक सफेद थैले में मादक पदार्थ लेकर बिक्री के उद्देश्य से खड़ा है। टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और संदेही को पकड़ा। तलाशी में थैले से 2.210 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। जब्त गांजा की अनुमानित कीमत करीब 1,05,000 रुपए बताई गई है। मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर बालक को किशोर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *