भिलाई – शिवराम दुर्गा उत्सव समिति ने पर्यावरण क्रिकेट प्रीमियर लीग का आयोजन किया। प्रतियोगिता में प्रदेशभर से 12 टीमों ने भाग लिया। फाइनल मुकाबले में दुर्ग यूनाइटेड ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब को अपने नाम किया। जबकि सा रबर टीम उपविजेता रही, तीसरे स्थान पर नंदिनी एवेंजर्स रही। विजेता टीम को 3,50,000 रुपए, उपविजेता टीम को 2,50,000 और तीसरे स्थान पाने वाली टीम को 60,000 रुपए पुरस्कार के रूप में प्रदान किए गए। इसके अलावा खिलाड़ियों को व्यक्तिगत श्रेणी में भी सम्मानित किया गया। फाइनल मैच में मैन ऑफ द मैच और बेस्ट प्लेयर ऑफ़ द टूर्नामेंट का पुरस्कार तरुण यादव को मिला।
आकाश को बेस्ट बॉलर का गोपी पटेल को बेस्ट ऑलराउंडर चुना गया। आयोजन समिति की तरफ से विशेष इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी गोपी पटेल को प्रदान की गई। इस अवसर पर शिवराम दुर्गा उत्सव समिति के अध्यक्ष विद्यानंद कुशवाहा, मुख्य अतिथि दुर्ग सांसद विजय बघेल, विशिष्ट अतिथि डोमन लाल कोसेवाड़ा, लाभचंद बाफना, प्रदेश अध्यक्ष राहुल मौजूद थे। अतिथियों ने आगे भी अच्छे प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।