Meta Pixel

नगरीय निकाय के कर्मचारी बेमियादी हड़ताल पर जाएंगे

Spread the love

दुर्ग – प्रदेशभर के नगरीय निकाय कर्मचारी अपनी पांच सूत्रीय मांगों को लेकर 17 जुलाई से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की तैयारी में हैं। नवनियुक्त अधिकारी-कर्मचारी कल्याण संघ के बैनर तले होने वाले आंदोलन को सफल बनाने के लिए प्रदेश अध्यक्ष राजेश सोनी ने दुर्ग जिले के विभिन्न निकायों का दौरा कर कर्मचारियों से संपर्क किया।

संघ की प्रमुख मांगों में समय पर वेतन भुगतान, पुरानी पेंशन योजना लागू करना, पदोन्नति, सातवें वेतनमान का एरियर भुगतान तथा एनपीएस-जीपीएफ राशि खातों में जमा कराना शामिल है। संघ का दावा है कि प्रदेश के 194 नगरीय निकायों के कर्मचारी हड़ताल में शामिल होंगे, जिससे कामकाज प्रभावित हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *