Meta Pixel

चोरी करने वाले 4 आरोपी पकड़े गए

Spread the love

दुर्ग – कोतवाली थाना अंतर्गत कलेक्टोरेट परिसर स्थित आधार सेवा केंद्र में हुई चोरी की घटना का दुर्ग पुलिस ने चंद घंटों में खुलासा करते हुए दो आरोपियों एवं दो विधि से संघर्षरत बालकों को पकड़ लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई 3 हजार रुपए की नगदी तथा एक लैपटॉप बैग बरामद कर जप्त किया है।

पुलिस के अनुसार रसमड़ा निवासी निलेश कुमार साहू कलेक्टोरेट परिसर स्थित आधार सेवा केंद्र का संचालन करते हैं। उन्होंने शिकायत दर्ज कराई कि 12 जून की रात कार्यालय बंद कर घर जाने के बाद 13 जून की सुबह पहुंचने पर कार्यालय के मुख्य दरवाजे की कुंडी उखड़ी हुई मिली। भीतर रखे सामान क्षतिग्रस्त थे तथा टेबल में रखा सामान गायब था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *