Meta Pixel

पारा 40 से नीचे, फिर भी धूप तेज, 15 के बाद मिलेगी राहत

Spread the love

भिलाई | शुक्रवार को ट्विनसिटी में दिनभर चटख धूप खिली रहने से लोग हलकान रहे। भले ही गर्मी का पारा सामान्य से बहुत ज्यादा नहीं बढ़ा, लेकिन भीषण उमस ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया। आलम यह था कि दोपहर के समय लोगों का सड़कों पर निकलना मुश्किल हो गया। शनिवार को शहर का अधिकतम तापमान 39.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से लगभग एक डिग्री अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस रहा। इस झुलसाने वाली उमस के बीच लोग अब मानसून की पहली अच्छी बारिश का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

इस भीषण उमस के बीच मौसम विभाग ने एक बड़ी राहत भरी खबर दी है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार, अगले दो से तीन दिनों के दौरान दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां पूरी तरह से अनुकूल बनी हुई हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि 15 जून के बाद दक्षिण छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में मानसून दस्तक दे देगा। आने वाले दिनों में बादल छाने, गरज-चमक के साथ बारिश होने के आसार हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *