Meta Pixel

बीएसपी में गैर-संकार्य क्षेत्र के कार्मिक ‘कर्म शिरोमणि पुरस्कार’ से सम्मानित

Spread the love

सेल- भिलाई इस्पात संयंत्र प्रबंधन द्वारा कार्यस्थल पर नवाचार, संसाधनों के प्रभावी उपयोग, उच्च सुरक्षा मानकों के पालन तथा तकनीकी एवं प्रक्रियागत अनुशासन के माध्यम से संगठनात्मक उद्देश्यों की प्राप्ति में उल्लेखनीय योगदान देने वाले कार्मिकों को 13 जून 2026 को इस्पात भवन सभागार में ‘‘कर्म शिरोमणि पुरस्कार’’ सम्मान समारोह आयोजित किया गया। चयनित कार्मिकों को आयोजित सम्मान समारोह में महाप्रबंधक प्रभारी (मानव संसाधन) श्री जे. एन. ठाकुर, महाप्रबंधक प्रभारी (संपर्क प्रशासन एवं जनसंपर्क) श्री अमूल्य प्रियदर्शी तथा महाप्रबंधक प्रभारी (मानव संसाधन-ज्ञानार्जन एवं विकास विभाग) श्री संजीव कुमार श्रीवास्तव द्वारा सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में महाप्रबंधक (नगर सेवाएं) श्री एम. के. साहू, उप महाप्रबंधक (नगर सेवाएं) श्री डी. सी. सिंह, उप महाप्रबंधक (एल. एंड ए.) श्री आर. गर्ग, उप महाप्रबंधक (सतर्कता) श्री अंशुमन सिंह, सहायक महाप्रबंधक (स्टोर्स) श्री रवि कुमार, सहायक महाप्रबंधक (नगर सेवाएं) श्री पी. एल. साहू, वरिष्ठ प्रबंधक (एचआर-आईआर एवं सीएलसी) श्री राहुल थोटे, उप प्रबंधक (मानव संसाधन-नगर सेवाएं) सुश्री के. संगीता, सहायक प्रबंधक (मानव संसाधन-चिकित्सा) सुश्री शीबा थॉमस तथा सहायक प्रबंधक (स्टोर्स) श्री सज्जु बालन सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर गैर-संकार्य क्षेत्र के जूनियर इंजीनियर (नगर सेवाएं विभाग) श्री संदीप अग्रवाल, एडमिनिस्ट्रेटिव एसोसिएट (स्टोर्स विभाग) श्री सुनील कुमार यादव, लेबर इंस्पेक्टर (औद्योगिक संबंध विभाग) श्री संतोष तिवारी, इंजीनियरिंग एसोसिएट (नगर सेवाएं विभाग) श्री खुशबु कुमार, एडमिनिस्ट्रेटिव एसोसिएट (मानव संसाधन विभाग) सुश्री प्रेरणा डोंगरे, एसीटी (ट्रेनी) (नगर सेवाएं विभाग) श्री पीयूष कांति मंडल, सेक्शन एसोसिएट (सतर्कता विभाग) श्री आर. राजेश, जूनियर इंजीनियरिंग एसोसिएट (नगर सेवाएं विभाग) श्री चलपति राव, सेक्शन एसोसिएट (जनसंपर्क विभाग) श्री विनोद एस., एडमिनिस्ट्रेटिव एसोसिएट (मानव संसाधन विभाग) श्री सोहन लाल मीणा, ऑफिस एसोसिएट (सामान्य स्थापना विभाग) श्री मोहन तथा सेक्शन ऑफिसर (एचआर-एल. एंड डी.) श्री स्वतंत्र कुमार, का चयन ‘‘कर्म शिरोमणि पुरस्कार’’ हेतु किया गया। उल्लेखनीय है कि इस पुरस्कार योजना के अंतर्गत पुरस्कृत कार्मिकों को उत्कृष्टता प्रमाण-पत्र, स्मृति चिन्ह, उनके जीवनसाथी के लिए प्रशंसा-पत्र प्रदान किए जाते हैं। साथ ही पुरस्कार विजेता कार्मिकों के छायाचित्र संबंधित विभागों के सूचना पटल पर प्रदर्शित किए जाते हैं।

कार्यक्रम का संचालन सहायक महाप्रबंधक (मानव संसाधन-गैर संकार्य) सुश्री जया रॉय द्वारा किया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में एचआर-गैर संकार्य विभाग के एडमिनिस्ट्रेटिव एसोसिएट श्री देवेंद्र कुमार सिन्हा का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *