Meta Pixel

संयंत्र के टीएसडी विभाग में महिला संविदा कर्मियों हेतु ‘नई चेतना’ जागरूकता कार्यशाला आयोजित

Spread the love

सेल- भिलाई इस्पात संयंत्र के नगर सेवाएं विभाग (टीएसडी) द्वारा महिला संविदा कर्मियों के स्वास्थ्य, सुरक्षा, कल्याण तथा कार्यस्थल पर उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से 16 जून 2026 को टीएसडी कॉन्फ्रेंस हॉल में ‘‘नई चेतना’’ जागरूकता एवं सशक्तिकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाप्रबंधक प्रभारी (टीएसडी एवं सी एस आर) श्री ए. बी. श्रीनिवास द्वारा किया गया।

अपने संबोधन में श्री ए. बी. श्रीनिवास ने महिला संविदा कर्मियों द्वारा भिलाई टाउनशिप को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने में दिए जा रहे योगदान की सराहना की। उन्होंने कर्मियों से अपने दायित्वों का निर्वहन करते समय सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का आग्रह किया।

कार्यशाला में महिला स्वास्थ्य, पोषण, स्वच्छता, कानूनी अधिकार, उचित मजदूरी, सामाजिक सुरक्षा लाभ तथा कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न की रोकथाम अधिनियम (पॉश एक्ट) से संबंधित विषयों पर विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा अधिकारी (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं) सुश्री शुभश्री प्रशांत ने महिला स्वास्थ्य, पोषण एवं स्वच्छता से संबंधित महत्वपूर्ण पहलुओं पर मार्गदर्शन दिया। वहीं, उप प्रबंधक (जनसंपर्क) सुश्री शालिनी चौरसिया ने पॉश अधिनियम के प्रावधानों की जानकारी साझा की। श्री राजेश मौर्य ने संविदा कर्मियों के कानूनी अधिकारों, उचित मजदूरी एवं संबंधित प्रावधानों पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम के समापन सत्र में महाप्रबंधक (टीएसडी-पीएचडी) सुश्री के. सुपर्णा द्वारा योग एवं ध्यान सत्र आयोजित किया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम का संचालन उप प्रबंधक (मानव संसाधन- टीएसडी) सुश्री के. संगीता द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *