Meta Pixel

18 जून से लगेगा तीन दिवसीय वृहद पंजीकरण शिविर

Spread the love

दुर्ग, 16 जून 2026/ प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष के कार्यकाल के उपलक्ष्य में संपूर्ण प्रदेश में “विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के” कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जिले के अनुविभाग स्तर पर तीन दिवसीय शिविर आयोजित किया जाएगा। इसी कड़ी में कार्यालय नगर निगम दुर्ग में श्रद्धेय श्री मोतीलाल वोरा सभागार में तीन दिवसीय वृहद पंजीकरण शिविर का आयोजन होने जा रहा है। अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) दुर्ग श्री हरवंश सिंह मिरी से प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह विशेष शिविर आगामी 18 जून 2026 से 20 जून 2026 तक स्थानीय ’श्रद्धेय श्री मोतीलाल वोरा सभागार कार्यालय नगर निगम दुर्ग में आयोजित किया जाएगा, जिसका समय पूर्वान्ह 11.00 बजे से दोपहर 03.00 बजे तक निर्धारित किया गया है। इस तीन दिवसीय शिविर का मुख्य उद्देश्य केंद्र एवं राज्य सरकार की समस्त जनकल्याणकारी एवं हितग्राही मूलक योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पूरी पारदर्शिता के साथ पहुंचाना है। शिविर के दौरान विभिन्न प्रमुख योजनाओं के लिए मौके पर ही पंजीकरण (रजिस्ट्रेशन) और आवश्यक सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। इसमें मुख्य रूप से आयुष्मान भारत, आयुष्मान वय वंदना, पीएम सूर्य घर, पीएम स्वनिधि, प्रधानमंत्री आवास योजना, जल जीवन मिशन, पीएम कौशल विकास योजना और विभिन्न पेंशन योजनाओं को शामिल किया गया है, ताकि अधिक से अधिक पात्र व्यक्ति इन योजनाओं से सीधे लाभान्वित हो सकें। क्षेत्र के नागरिक और जरूरतमंद लोगों से तय समय पर ’श्रद्धेय श्री मोतीलाल वोरा सभागार कार्यालय’ पहुंचकर इस वृहद शिविर का लाभ उठाने की अपील की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *