Meta Pixel

दुर्ग संभाग में खरीफ 2026 हेतु खाद एवं बीज की पर्याप्त उपलब्धता

Spread the love

दुर्ग, 16 जून 2026/ खरीफ वर्ष 2026 के लिए दुर्ग संभाग में किसानों को समय पर एवं पर्याप्त मात्रा में रासायनिक उर्वरक एवं बीज उपलब्ध कराने हेतु कृषि विभाग द्वारा प्रभावी प्रबंधन किया जा रहा है। संभाग के सभी जिलों में उर्वरकों एवं बीज का पर्याप्त भंडारण उपलब्ध है तथा निरंतर आपूर्ति के माध्यम से किसानों की मांग की पूर्ति सुनिश्चित की जा रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दुर्ग संभाग के अंतर्गत दुर्ग, बालोद, बेमेतरा, कबीरधाम, राजनांदगांव, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी एवं खैरागढ़-छुईखदान -गंडई जिलों में वर्ष 2025 में कुल 4,26,901 मीट्रिक टन उर्वरकों का वितरण किया गया था जबकि खरीफ 2026 के लिए सहकारी एवं निजी डीलर्स की कुल उपलब्धता 3,13,951 मीट्रिक टन है, उर्वरकवार स्थिति पर दृष्टि डालें तो संभाग में वर्तमान में लगभग 1,41,773 लाख मीट्रिक टन यूरिया, 28,630 मीट्रिक टन डीएपी, 60,481 मीट्रिक टन एसएसपी तथा पोटाश एवं एन.पी.के. खादो की 83,065 मीट्रिक टन है। जिसमें से 1,98,461 मीट्रिक टन खाद का वितरण सहकारी एवं निजी क्षेत्रों में किया जा चुका है एवं 1ए15ए490 मीट्रिक टन खाद निजी एवं सहकारी क्षेत्रों में वितरण हेतु उपलब्ध है।
इसी प्रकार दुर्ग संभाग में विभिन्न फसलों के लिए कुल 1,12,825 क्विंटल बीज मांग के विरुद्ध 97,072 क्विंटल बीज उपलब्ध है, जो कुल मांग का 86 प्रतिशत है। संभाग में कुल 93,012 क्विंटल बीज का भंडारण किया जा चुका है, जो कुल मांग का 82 प्रतिशत है। अब तक किसानों को 66, 655 क्विंटल बीज का वितरण किया जा चुका है, जो कुल भंडारित बीज का 71 प्रतिशत है।
कृषि विभाग द्वारा सहकारी समितियों, प्राथमिक कृषि साख समितियों, निजी विक्रेताओं तथा विपणन संस्थाओं के माध्यम से किसानों तक खाद एवं बीज की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है। विभागीय अधिकारियों की प्रत्येक उर्वरक एवं बीज वितरण कक्ष में ड्यूटी लगायी गयी है एवं उनको नियमित निरीक्षण, स्टॉक सत्यापन एवं वितरण व्यवस्था की निगरानी हेतु निर्देशित किया गया है। साथ ही कालाबाजारी, जमाखोरी एवं निर्धारित दर से अधिक मूल्य वसूली पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।
संयुक्त संचालक कृषि श्रीमती गोपिका गभेल ने बताया कि खरीफ फसलों की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए उर्वरकों की उपलब्धता एवं वितरण की प्रतिदिन समीक्षा की जा रही है। कृषि विभाग ने किसानों से अपील की गई है कि वे अपनी वास्तविक आवश्यकता के अनुसार ही उर्वरक क्रय करें तथा संतुलित पोषक तत्व प्रबंधन अपनाएं। विभाग किसानों को समय पर एवं पर्याप्त उर्वरक उपलब्ध कराने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है तथा वर्तमान में दुर्ग संभाग में खरीफ सीजन हेतु उर्वरकों की पर्याप्त उपलब्धता है।
पर्याप्त खाद एवं बीज भंडारण, सतत आपूर्ति एवं प्रभावी वितरण प्रबंधन के कारण दुर्ग संभाग के किसानों को खरीफ सीजन में की कोई कमी नहीं होगी।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *