Meta Pixel

छत्तीसगढ़ में शुरू होगा सुघ्घर छत्तीसगढ़ अभियान : अब हर पात्र तक पहुंचेगा सरकारी लाभ, CM ने X पर साझा की जानकारी

Spread the love

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश में योजनाओं की पहुंच को अंतिम व्यक्ति तक सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जल्द ही सुघ्घर छत्तीसगढ़ अभियान शुरू करने जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इसकी जानकारी साझा करते हुए कहा कि विकसित छत्तीसगढ़ का सपना तभी साकार होगा, जब शासन की सभी योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे।

23 जिलों में चलेगा अभियान
मुख्यमंत्री ने बताया कि यह अभियान रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और सरगुजा संभाग के कुल 23 जिलों में संचालित किया जाएगा। इसके तहत राज्य सरकार की 31 जनकल्याणकारी योजनाओं का संतृप्तिकरण किया जाएगा। जिससे यह सुनिश्चित हो सके कि कोई भी पात्र हितग्राही सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित न रह जाए।

नियद नेल्लानार योजना की सफलता को मिलेगा विस्तार
सरकार इस अभियान को पहले से संचालित नियद नेल्लानार योजना के अनुभव और सफलता के आधार पर आगे बढ़ाएगी। अभियान के जरिए विभिन्न विभागों के बीच समन्वय स्थापित कर योजनाओं के क्रियान्वयन को और प्रभावी बनाया जाएगा।

रियल-टाइम मॉनिटरिंग पर रहेगा जोर

मुख्यमंत्री ने कहा कि अभियान में तकनीक आधारित रियल-टाइम मॉनिटरिंग व्यवस्था अपनाई जाएगी। साथ ही जवाबदेह कार्यप्रणाली और विभागीय अभिसरण के माध्यम से सेवा प्रदाय की नई प्रणाली विकसित की जाएगी, ताकि लोगों को योजनाओं का लाभ समय पर और पारदर्शी तरीके से मिल सके।

मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि जब शासन की हर योजना अंतिम व्यक्ति तक पहुंचेगी, तभी सच्चे अर्थों में सुघ्घर छत्तीसगढ़ और विकसित छत्तीसगढ़ का लक्ष्य हासिल किया जा सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *