Meta Pixel

PM विकसित भारत रोजगार योजना कार्यक्रम : लाभार्थियों को 2400 करोड़ की प्रोत्साहन राशि होगी जारी, प्रधानमंत्री वर्चुअली होंगे शामिल

Spread the love

रायपुर। युवाओं को रोजगार के अवसरों से जोड़ने और देश में औपचारिक रोजगार को बढ़ावा देने की दिशा में केंद्र सरकार आज एक महत्वपूर्ण कदम उठाने जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार शाम 4 बजे PM विकसित भारत रोजगार योजना कार्यक्रम में वर्चुअली शामिल होंगे। इस दौरान देशभर के लाखों लाभार्थियों के लिए करीब 2400 करोड़ रुपये की प्रोत्साहन राशि जारी की जाएगी।

औपचारिक रोजगार व्यवस्था से जोड़ने का उद्देश्य 
रायपुर स्थित AIIMS में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में प्रदेश के उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन और सांसद बृजमोहन अग्रवाल विशेष रूप से मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य रोजगार सृजन को गति देना और युवाओं को औपचारिक रोजगार व्यवस्था से जोड़ना है।

रोजगार मेले में युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र
देशभर में 200 से अधिक केंद्रों पर एक साथ आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम के तहत नए कर्मचारियों को प्रतीकात्मक नियुक्ति पत्र भी सौंपे जाएंगे। केंद्र सरकार की इस पहल को रोजगार के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है, जिससे युवाओं को नई संभावनाएं और अवसर मिलेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *