Meta Pixel

छत्तीसगढ़ दौरे पर राहुल गांधी : जिला अध्यक्षों के प्रशिक्षण शिविर में करेंगे मंथन, 10 दिनों तक चलेगा कार्यक्रम

Spread the love

रायपुर। कांग्रेस सांसद एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आज 21 जून को एक दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे। वे दोपहर 1:30 बजे रायपुर पहुंचेंगे और अभनपुर स्थित अग्रवाल भवन में आयोजित कांग्रेस जिला अध्यक्षों के प्रशिक्षण शिविर में हिस्सा लेंगे। तय कार्यक्रम के अनुसार राहुल गांधी शाम 6:40 बजे दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।

प्रशिक्षण शिविर में करीब चार घंटे रहेंगे राहुल गांधी
कांग्रेस संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से आयोजित इस प्रशिक्षण शिविर में राहुल गांधी करीब चार घंटे तक मौजूद रहेंगे। इस दौरान वे प्रदेशभर से आए जिला अध्यक्षों के साथ संगठनात्मक विषयों पर चर्चा करेंगे और आगामी रणनीतियों को लेकर मार्गदर्शन देंगे।

10 दिनों तक चलेगा प्रशिक्षण कार्यक्रम
अभनपुर के अग्रवाल भवन में आयोजित यह प्रशिक्षण शिविर 10 दिनों तक चलेगा। इस दौरान प्रदेश के सभी जिला अध्यक्ष शिविर स्थल पर ही रहेंगे और विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे। कांग्रेस नेतृत्व का मानना है कि इस तरह के प्रशिक्षण कार्यक्रमों से संगठन की कार्यशैली और जमीनी स्तर पर उसकी सक्रियता को और मजबूती मिलेगी।

संगठन विस्तार और रणनीति पर रहेगा फोकस
राहुल गांधी के इस दौरे को कांग्रेस के संगठनात्मक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। प्रशिक्षण शिविर में पार्टी की आगामी योजनाओं, संगठन विस्तार, कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय और भविष्य की राजनीतिक रणनीति पर विशेष जोर दिए जाने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *