कॉमेडियन और यूट्यूबर Samay Raina का चर्चित शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ एक बार फिर सुर्खियों में है। शो के पहले एपिसोड में बॉलीवुड एक्ट्रेस Alia Bhatt और Sharvari Wagh बतौर स्पेशल गेस्ट नजर आईं। एपिसोड के दौरान समय और आलिया के बीच हुई मजेदार नोकझोंक और रोस्टिंग ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया।
शो में एंट्री करते ही आलिया ने कही दिलचस्प बात
शो में आलिया का स्वागत करते हुए समय रैना ने कहा कि उन्हें विश्वास ही नहीं हो रहा कि इतनी बड़ी स्टार उनके शो के पहले एपिसोड में शामिल हुई हैं।
इस पर आलिया ने हंसते हुए जवाब दिया, “मुझे तो अब यहां आकर थोड़ा पछतावा हो रहा है।”
आलिया का यह जवाब सुनते ही सेट पर मौजूद सभी लोग हंस पड़े और माहौल हल्का-फुल्का हो गया।
‘जिगरा’ को लेकर समय रैना का मजाक
आलिया की बात पर तुरंत प्रतिक्रिया देते हुए समय रैना ने कहा, “मुझे भी ‘जिगरा’ देखकर पछतावा हुआ था।”
समय का यह मजाक सुनकर आलिया और शरवरी दोनों हंसने लगीं। हालांकि आलिया ने भी शानदार अंदाज में जवाब देते हुए कहा, “कम से कम आपने फिल्म तो देखी।”
उनकी इस हाजिरजवाबी पर दर्शकों ने भी खूब तालियां बजाईं।
रणबीर कपूर को लेकर भी किया मजाक
बातचीत के दौरान समय ने कहा कि वह आलिया के पास बैठकर थोड़ा नर्वस महसूस कर रहे हैं क्योंकि वह उनके पति Ranbir Kapoor के बहुत बड़े फैन हैं।
इस टिप्पणी पर भी शो में मौजूद सभी लोग हंसते नजर आए।
कांस से लेकर लेटेंट तक की तुलना
समय रैना ने मजाकिया अंदाज में आलिया की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए कहा,
“आप इतनी बड़ी स्टार हैं, आपकी फिल्मों ने हजारों करोड़ की कमाई की है, आपके पास फिल्मफेयर और नेशनल अवॉर्ड हैं। फिर आखिर आप ‘लेटेंट’ जैसे शो में क्यों आई हैं? कहां कांस और कहां लेटेंट!”
समय की इस बात पर पूरा सेट ठहाकों से गूंज उठा।
आलिया ने भी दिया मजेदार जवाब
समय के सवाल का जवाब देते हुए आलिया ने कहा,
“हम सबको हंसाने के लिए हम सभी कपिल शर्मा के बहुत आभारी हैं।”
इस पर समय ने तुरंत चुटकी लेते हुए कहा,
“वाह आलिया जी, यहां तो आप काफी फनी हो गईं, जाकिर भाई के साथ क्या हो गया था?”
दोनों के बीच की यह हल्की-फुल्की बातचीत सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।
सोशल मीडिया पर मिली तारीफ
एपिसोड देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने आलिया भट्ट के व्यवहार की जमकर सराहना की। कई लोगों ने उन्हें बेहद सहज और डाउन-टू-अर्थ बताया।
एक यूजर ने लिखा, “आलिया बहुत स्वीट और नेचुरल लगीं।”
वहीं दूसरे यूजर ने कहा, “पहली बार किसी सेलिब्रिटी को ऐसे शो में इतना रिलैक्स और असली अंदाज में देखा।”
शरवरी वाघ के साथ भी हुई मस्ती
शो में शरवरी वाघ भी मेहमान बनकर पहुंचीं। समय रैना ने मजाक में उन्हें पहचानने से ही इनकार कर दिया।
जब शरवरी से पूछा गया कि क्या उन्होंने ‘लेटेंट’ के एपिसोड देखे हैं, तो उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा,
“मैंने इस शो के वीडियो न्यूज चैनलों पर देखे हैं।”
पहले भी विवादों में रहा है शो
गौरतलब है कि पिछले साल ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ कई विवादों में घिर गया था। शो के कुछ कंटेंट को लेकर समय रैना के खिलाफ शिकायतें दर्ज हुई थीं और मामला अदालत तक पहुंच गया था। हालांकि विवादों के बावजूद शो की लोकप्रियता लगातार बनी हुई है।