Meta Pixel

नराकास स्तरीय स्वरचित कविता प्रतियोगिता में बीएसपी की रश्मि नायक को प्रथम स्थान

Spread the love

नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति (नराकास), भिलाई-दुर्ग के तत्वावधान में बैंक ऑफ बड़ौदा, क्षेत्रीय कार्यालय द्वारा आयोजित नराकास स्तरीय स्वरचित कविता लेखन प्रतियोगिता में सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के ऑटोमेशन एवं डिजिटाइजेशन विभाग की इंजीनियरिंग एसोसिएट सुश्री रश्मि नायक ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। हाल ही में बैंक ऑफ बड़ौदा के क्षेत्रीय कार्यालय, सेक्टर-10 में आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में सुश्री रश्मि नायक को प्रथम पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उन्होंने अपनी पुरस्कार विजेता कविता का पाठ भी किया।

पुरस्कार वितरण समारोह में बैंक ऑफ बड़ौदा के क्षेत्रीय प्रमुख श्री संदीप कुमार मान तथा नराकास, भिलाई-दुर्ग के प्रतिनिधि के रूप में भिलाई इस्पात संयंत्र के श्री जितेन्द्र कुमार मानिकपुरी विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने सुश्री रश्मि नायक की उपलब्धि की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

प्रतियोगिता में प्राप्त प्रविष्टियों का मूल्यांकन कविता की विषयवस्तु, भाषा-शैली, प्रस्तुतीकरण की प्रभावशीलता, रोचकता तथा कविता के माध्यम से दिए गए संदेश के आधार पर किया गया। सुश्री रश्मि नायक की स्वरचित कविता “उम्मीद का उजाला” को निर्णायक मंडल द्वारा सर्वश्रेष्ठ रचना के रूप में चयनित किया गया।

उल्लेखनीय है कि सुश्री रश्मि नायक इससे पूर्व भी विभिन्न साहित्यिक प्रतियोगिताओं में सफलता प्राप्त कर चुकी हैं। विशेष रूप से, जेसीएसएसआई द्वारा आयोजित राष्ट्रीय सुरक्षा निबंध प्रतियोगिताओं में उन्होंने अनेक अवसरों पर प्रथम स्थान अर्जित कर अपनी लेखन क्षमता का परिचय दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *