Meta Pixel

नया रायपुर में मौसम रहा खराब : दिल्ली से आई फ्लाइट लखनऊ पहुंची, 4 घंटे बाद लौटी

Spread the love

रायपुर – नवा रायपुर इलाके में दोपहर मौसम खराब होने की वजह से दिल्ली-रायपुर फ्लाइट को लखनऊ एयरपोर्ट पर लैंड कराना पड़ा। अपने निर्धारित समय में रायपुर पहुंची फ्लाइट आसमान में चक्कर लगाकर लैंडिंग की अनुमति नहीं मिलने पर लखनऊ रवाना हो गई। एयरक्राफ्ट में 289 यात्री सवार थे,जिन्होंने करीब 4 घंटे लेट से रायपुर पहुंचकर राहत की सांस ली। शेड्यूल बिगड़ने की वजह से दिल्ली वापसी की उड़ान भी चार घंटे लेट हुई मौसम खराब होने पर विमानों को एहतियातन किसी भी एयरपोर्ट पर लैंड नहीं होने दिया जाता। 

शनिवार को भी कुछ ऐसा ही दिल्ली से रायपुर आने वाली 6ई6312 फ्लाइट के साथ हुआ। यह नियमित उड़ान दोपहर 2.25 बजे दिल्ली से शुरू होकर शाम 4.15 बजे रायपुर में समाप्त होती है। अपने निर्धारित समय में फ्लाइट रवाना होकर समय पर रायपुर पहुंची, मगर यहां मौसम खराब था। तेज हवा के साथ चमक रहे बादल और बारिश की वजह से विजबिलिटी कम हो गई थी। खराब मौसम के कारण फ्लाइट के पायलट को लैंडिंग की अनुमति नहीं मिली, जिसके बाद उसे नजदीकी एयरपोर्ट मानते हुए लखनऊ रवाना कर दिया गया। फ्लाइट डायवर्ट होने की जानकारी उसमें सवार 289 यात्रियों और क्रू मेंबरों को दे दी गई थी। 

यात्रियों ने ली राहत की सांस
फ्लाइट वहां काफी देर लैंड रही और यहां से मौसम सामान्य होने की सूचना के बाद उसे वापस रायपुर लाया गया। तब तक करीब चार घंटे बीत चुके थे। सूत्रों के अनुसार रायपुर के आसमान से रवाना हुई फ्लाइट शाम 5:57 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतरी। वहां यात्रियों और क्रू मेंबर्स को कुछ समय तक विमान के भीतर ही इंतजार करना पड़ा। बाद में रायपुर का मौसम सामान्य होने पर विमान को शाम 6:45 बजे लखनऊ से रायपुर के लिए रवाना किया गया था। यात्री जब वापस रायपुर पहुंचे तो उन्होंने राहत की सांस ली। फ्लाइट के विलंब से रायपुर लैंड होने की वजह से उसकी दिल्ली वापसी भी करीब चार घंटे लेट से हुई। वापसी के दौरान यहां फ्लाइट यहां से 4.50 बजे रवाना हो जाती है, मगर आज उसका टेकऑफ 8.46 बजे के आसपास हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *