Meta Pixel

जांजगीर-चांपा में भीषण हादसा : भारतमाला सड़क पर रफ्तार से आ रही वाहन ने 3 ग्रामीणों को कुचला, मौके पर ही मौत

Spread the love

जांजगीर-चांपा – छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में भारतमाला सड़क पर रविवार को दर्दनाक सड़क हादसे में तीन ग्रामीणों की मौके पर ही मौत हो गई। तेज रफ्तार अज्ञात भारी वाहन ने पैदल जा रहे ग्रामीणों को अपनी चपेट में ले लिया और हादसे के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।

तीनों की मौके पर ही मौत
मिली जानकारी के अनुसार, बलौदा थाना क्षेत्र अंतर्गत कोरबी के पास भारतमाला सड़क पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार अज्ञात भारी वाहन ने पैदल चल रहे तीन ग्रामीणों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि, तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।

जांच में जुटी पुलिस
हादसे के बाद आरोपी चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही बलौदा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *