Meta Pixel

भिलाई इस्पात संयंत्र में 109 अधिकारी हुए पदोन्नत

Spread the love

सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र में पदोन्नति प्रक्रिया के अंतर्गत विभिन्न विभागों के कुल 109 अधिकारियों को उच्च पदों पर पदोन्नत किया गया। सहायक प्रबंधक (ई-1) से लेकर वरिष्ठ  प्रबंधक (ई-4) तक के नव पदोन्नत अधिकारियों को उनके संबंधित विभागाध्यक्षों एवं कार्यपालक निदेशकों द्वारा पदोन्नति आदेश प्रदान किए गए।

इस पदोन्नति प्रक्रिया के अंतर्गत सहायक प्रबंधक से उप प्रबंधक (ई-1 से ई-2) पद पर 2 अधिकारी, उप प्रबंधक से प्रबंधक (ई-2 से ई-3) पद पर 19 अधिकारी, प्रबंधक से वरिष्ठ प्रबंधक (ई-3 से ई-4) पद पर 23 अधिकारी तथा वरिष्ठ प्रबंधक से सहायक महाप्रबंधक (ई-4 से ई-5) पद पर 65 अधिकारियों को पदोन्नत किया गया। इस प्रकार विभिन्न ग्रेडों में कुल 109 अधिकारियों को पदोन्नति प्रदान की गई।

इस पदोन्नति प्रक्रिया में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं विभाग के 12 अधिकारियों को भी विभिन्न ग्रेडों में पदोन्नति प्राप्त हुई। अधिकारियों ने पदोन्नति के उपरांत संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए नई जिम्मेदारियों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, दक्षता एवं उत्तरदायित्व के साथ करने का संकल्प व्यक्त किया।

भिलाई इस्पात संयंत्र प्रबंधन ने सभी पदोन्नत अधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वे अपनी नेतृत्व क्षमता, कार्यकुशलता एवं अनुभव के माध्यम से संयंत्र की उत्पादन, सुरक्षा, गुणवत्ता तथा परिचालन उत्कृष्टता के लक्ष्यों की प्राप्ति में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *