सेल- भिलाई इस्पात संयंत्र की सेवा से जून माह 2026 में कुल 86 कर्मचारियों ने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लिया, जिसमें खदान बिरादरी के 05 व संयंत्र के 81 गैर-कार्यपालक शामिल हैं।
04 जुलाई 2026 को भिलाई निवास में आयोजित समारोह में संयंत्र के गैर-कार्यपालकों को भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर महाप्रबंधक प्रभारी (मानव संसाधन- संकार्य) श्री जे. एन ठाकुर महाप्रबंधक (मानव संसाधन) श्री संजय द्विवेदी, उप महाप्रबंधक (मानव संसाधन-कर्मचारी सेवाएं) श्री मनीष पंत और उप महाप्रबंधक (मानव संसाधन-एससीसीए) श्री राजेंद्र प्रसाद ने कार्मिकों को सेवानिवृत्ति आदेश प्रदान किया।
गणमान्य अतिथियों ने उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए उन्हें स्वस्थ एवं सुखद भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। अंत में सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों को जीवन के नए पड़ाव के लिए अपनी शुभकामनाएँ दीं। संयंत्र प्रबंधन ने विदा होने वाले इस्पात बिरादरी के सदस्यों के योगदान को रेखांकित करते हुए उनके स्वस्थ एवं सुखी जीवन की कामना की। कार्यक्रम का संचालन सुप्रियो सेन ने किया।