Meta Pixel

दोस्त की मौत से दुखी छात्रा ने किया सुसाइड:अंतिम संस्कार में शामिल होकर लौटी थी, कमरे में फंदे से लटकी मिली

Spread the love

जयपुर में दोस्त की मौत से दुखी एक छात्रा ने शनिवार शाम सुसाइड कर लिया। एक दिन पहले एक्सीडेंट में दोस्त की मौत होने पर वह अंतिम संस्कार में शामिल होकर लौटी थी। कमरे में चुन्नी का फंदा लगाकर उसने सुसाइड कर लिया। जवाहर नगर थाना पुलिस ने FSL टीम की मदद से साक्ष्य जुटाए। जिसके बाद पोस्टमॉर्टम के लिए शव को SMS की मॉर्च्युरी भिजवाया। पुलिस की ओर से मामले की जांच की जा रही है।

SHO (जवाहर नगर) सरला यादव ने बताया- जयपुर में रहने वाली 19 वर्षीय छात्रा ने सुसाइड किया है। वह एक गेस्ट हाउस में किराए से रहती थी। शाम करीब 7:30 बजे कुछ दूरी पर किराए से रहने वाली सहेली उसके पास गई थी।

कमरे के अंदर जाने पर छात्रा फंदे से लटकी मिली। सुसाइड की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने FSL टीम की मदद से साक्ष्य जुटाए। जिसके बाद पोस्टमॉर्टम के लिए शव को SMS हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में भिजवाया।

एक दिन पहले हुई दोस्त की मौत

मृतका की सहेली ने पूछताछ में पुलिस को बताया- बीए की पढ़ाई कर रही छात्रा पहले हॉस्टल में रहती थी। करीब एक महीने पहले ही गेस्ट हाउस में शिफ्ट हुई थी। 10 दिन पहले ही वह दोनों सहेलियां बनी थी।

सहेली ने कहा कि उसकी एक लड़के से दोस्ती थी। जिसकी एक दिन पहले रोड एक्सीडेंट में मौत हो गई थी। जिसे लेकर वह काफी दुखी थी। उसके अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए वह उसे लेकर लड़के के गांव भी गई थी। वहां से लौटने के बाद लगातार रो रही थी।

काफी समझाने के बाद उसका मन बहलाने के लिए मैं डॉग लेने चली गई। कुछ देर बाद लौटी तो कमरा बंद था। गेस्ट हाउस में डिजिटल लॉक लगे हुए हैं, सहेली होने के कारण लॉक का पासवर्ड मुझे पता था। पासवर्ड से लॉक खोलने पर वह अंदर फंदे से लटकी मिली।

डिवाइडर से टकराई थी थार

मृतका की सहेली ने जिस दोस्त के बारे में बताया वह शाहपुरा जयपुर ग्रामीण का रहने वाला 20 वर्षीय लड़का था। शुक्रवार रात को वह अपने दोस्त के साथ अपनी थार गाड़ी से जयपुर आया था।

हसनपुरा में ओवर स्पीड के कारण थार गाड़ी डिवाडइर से टकरा गई थी। सेफ्टी बैलून खुलने के बाद भी उसकी मौत हो गई थी। घायल दोस्त को हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया था।

सदर थाना पुलिस ने मामले में लापरवाही से वाहन चलाकर एक्सीडेंट करने की FIR दर्ज कर क्षतिग्रस्त थार को जब्त किया था। पुलिस ने शनिवार सुबह पोस्टमॉर्टम करवाकर शव परिजनों सौंप दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *