रायपुर। नया रायपुर स्थित भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM) में आयोजित 3 दिवसीय ‘चिंतन शिविर 3.0’ का आज अंतिम दिन है। शिविर की शुरुआत रविवार सुबह योग सत्र के साथ हुई, जिसमें मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और राज्य मंत्रिमंडल के सदस्यों ने योगासन एवं प्राणायाम किया।
‘विकसित छत्तीसगढ़’ के विज़न को नई गति देने के उद्देश्य से आयोजित इस चिंतन शिविर में शासन की प्राथमिकताओं, विकास योजनाओं और भविष्य की रणनीतियों पर मंथन किया जा रहा है। शिविर के अंतिम दिन विभिन्न विषय विशेषज्ञों द्वारा व्याख्यान भी दिए जाएंगे, जिनमें सुशासन, विकास और नवाचार से जुड़े विषयों पर चर्चा होगी।
सीएम साय ने दी जानकारी
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने चिंतन शिविर को लेकर कहा कि दो दिवसीय चिंतन शिविर के तीसरे चरण का आज समापन हो रहा है। उन्होंने बताया कि शनिवार रात सभी मंत्रीगण ने IIM परिसर में ही रात्रि विश्राम किया और रविवार सुबह सभी ने सामूहिक रूप से योग किया। उन्होंने आगे कहा कि, इस तरह के चिंतन शिविर शासन की कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी बनाने के साथ-साथ विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। शिविर के समापन सत्र में आगामी कार्ययोजनाओं और विकास संबंधी प्राथमिकताओं पर भी चर्चा की जाएगी।