Meta Pixel

पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का जन्मदिवस : धमतरी के दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर में पूजा और भंडारा, श्रद्धालुओं में उत्साह

Spread the love

धमतरी। विश्व विख्यात बागेश्वर धाम सरकार के पीठाधीश्वर एवं प्रख्यात हनुमान भक्त परम पूज्य पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के जन्मदिवस के अवसर पर शनिवार को धमतरी के पुराना बस स्टैंड स्थित दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सनातन प्रेमियों एवं श्रद्धालुओं ने भाग लेकर उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं राष्ट्रसेवा के लिए प्रार्थना की।

पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के प्रवचनों से सनातन संस्कृति
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि, पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री अपने ओजस्वी प्रवचनों के माध्यम से सनातन संस्कृति के प्रचार-प्रसार, राष्ट्र जागरण तथा समाज में व्याप्त कुरीतियों के उन्मूलन के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। उनके मार्गदर्शन से लाखों लोग आध्यात्मिकता की ओर प्रेरित हुए हैं तथा राष्ट्र एवं समाज के प्रति जागरूक बन रहे हैं।

पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के लिए प्रार्थना
कार्यक्रम में ईश्वर से प्रार्थना की गई कि, वे पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु तथा सनातन संस्कृति, जनसेवा एवं राष्ट्रहित के कार्यों के लिए निरंतर शक्ति एवं ऊर्जा प्रदान करें, ताकि उनका मार्गदर्शन समाज में सकारात्मक चेतना एवं आध्यात्मिक जागरण का प्रेरणास्रोत बना रहे।

ये रहे उपस्थित
इस अवसर पर दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर के पुजारी खेमराज तिवारी, सूरज शर्मा, ऋषभ जैन, सुमित चावला, पंकज लालवानी, विकास शर्मा, दिलीप पटेल, तन्मय सोनी, आदर्श तिवारी, कार्तिक जैन, अभिषेक कोटवानी, अमित देवानी, दिनेश पाहुजा, आकाश भोजवानी, अक्षय सचदेव, योगेश सोनी सहित बड़ी संख्या में सनातन प्रेमी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *