Meta Pixel

चारभाटा में दर्दनाक हादसा: ट्रैक्टर की चपेट में आने से 5 वर्षीय मासूम की मौत, खेलते समय हुआ हादसा

Spread the love

धमतरी। कुरूद थाना क्षेत्र के ग्राम चारभाटा में शनिवार 4 जुलाई को हुए दर्दनाक हादसे में पांच वर्षीय बालिका की जान चली गई। घर के पास खेल रही मासूम ट्रैक्टर के केज व्हील की चपेट में आ गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन तत्काल उसे उपचार के लिए निजी अस्पताल ले गए, लेकिन चिकित्सकों के प्रयासों के बावजूद उसकी जान नहीं बचाई जा सकी।

इलाज के दौरान हुई मौत
मृत बालिका की पहचान दीक्षा साहू (5 वर्ष) के रूप में हुई है। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई और परिजन उसे तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इसके बाद नियमानुसार शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लाया गया।

पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी
जिला अस्पताल के चिकित्सक डॉ. राजेश सूर्यवंशी ने बताया कि निजी अस्पताल में उपचार के दौरान बालिका की मृत्यु होने के बाद नियमानुसार पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की गई।

पुलिस ने शुरू की जांच
इधर, कुरूद पुलिस ने मामले में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस हादसे के कारणों और परिस्थितियों की जांच कर रही है। मासूम की असमय मौत से चारभाटा गांव में शोक का माहौल है, वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *