Meta Pixel

कवर्धा में वन विभाग का बड़ा एक्शन : चीतल का शिकार करने वाले सात शिकारियों को किया गया गिरफ्तार

Spread the love

कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले के बोड़ला वन क्षेत्र में चीतल का शिकार करने वाले सात आरोपियों को वन विभाग ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने दावत के लिए चीतल को नायलॉन के फंदे में फंसाकर कुल्हाड़ी से उसकी हत्या कर दी थी।

मिली जानकारी के अनुसार, शिकार की सूचना मिलने पर वन विकास निगम की स्पेशल टीम और वन विभाग के अधिकारियों ने आधी रात जंगल में छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान आरोपी चीतल का मांस पकाने की तैयारी कर रहे थे, तभी टीम ने मौके पर दबिश देकर उन्हें पकड़ लिया। वन विभाग ने आरोपियों के कब्जे से चीतल का मांस, नायलॉन जाल, लोहे के फंदे तथा तीन कुल्हाड़ियां बरामद की हैं। 

वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत केस दर्ज 
पूछताछ में आरोपियों ने चीतल के शिकार की बात स्वीकार की है। वन विभाग ने सभी सात आरोपियों के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम की गैर-जमानती धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।

वन्यजीवों का शिकार नहीं किया जाएगा बर्दाश्त- वन विभाग
वन विभाग के अधिकारियों ने कहा है कि वन्यजीवों का शिकार किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। विभाग ने आम नागरिकों से अपील की है कि वन्यजीवों के शिकार या तस्करी से जुड़ी किसी भी गतिविधि की जानकारी तत्काल वन विभाग को दें, ताकि वन्यजीवों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *