Meta Pixel

बगनई नदी में फंसे 14 मजदूरों का रेस्क्यू : उफनती धारा के बीच पेड़ पर काटी पूरी रात, सभी मजदूर सुरक्षित बाहर

Spread the love

छुरा। गरियाबंद जिले के छुरा विकासखंड के वनांचल क्षेत्र स्थित बीजापाल गांव में निर्माणाधीन पुल पर काम कर रहे 14 मजदूर बगनई नदी के तेज बहाव में बीच धारा में फंस गए। लगातार बारिश के कारण नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया, जिससे मजदूरों को जान बचाने के लिए नदी किनारे मौजूद एक पेड़ पर शरण लेनी पड़ी। सभी ने पूरी रात वहीं बिताई।

सुबह शुरू हुआ रेस्क्यू, सभी मजदूर सुरक्षित बाहर
घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन हरकत में आया, लेकिन रात में तेज बहाव के कारण बचाव कार्य शुरू नहीं किया जा सका। सुबह होते ही गरियाबंद और महासमुंद जिला प्रशासन ने संयुक्त रूप से रेस्क्यू अभियान चलाया। विशेष रेस्क्यू टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद सभी 14 मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इनमें 10 पुरुष और 4 महिला श्रमिक शामिल हैं।

मौके पर डटा रहा प्रशासनिक अमला
रेस्क्यू अभियान के दौरान गरियाबंद कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, तहसीलदार, राजस्व विभाग के अधिकारी, थाना प्रभारी और ग्राम पंचायत के जनप्रतिनिधि मौके पर मौजूद रहे। अधिकारियों ने पूरे अभियान की निगरानी करते हुए बचाव दल को आवश्यक निर्देश दिए।

बारिश के बीच सतर्क रहने की अपील
सभी मजदूरों के सुरक्षित रेस्क्यू के बाद प्रशासन ने राहत की सांस ली। लगातार हो रही बारिश को देखते हुए जिला प्रशासन ने नदी-नालों के आसपास रहने वाले लोगों और निर्माण कार्य में लगे श्रमिकों से अतिरिक्त सतर्कता बरतने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *