स्मार्टफोन निर्माता Vivo ने चीन में अपने दो नए हैंडसेट Vivo G5i और Vivo G5z लॉन्च कर दिए हैं। दोनों स्मार्टफोन के डिजाइन और स्पेसिफिकेशंस काफी हद तक एक जैसे हैं। कंपनी ने इन फोन में 7200mAh की बड़ी बैटरी, Qualcomm Snapdragon 4 Gen 2 प्रोसेसर, 120Hz डिस्प्ले और 50 मेगापिक्सल कैमरा दिया है।
फोन की मजबूती पर भी खास ध्यान दिया गया है। Vivo G5i और Vivo G5z को धूल और पानी से सुरक्षा के लिए IP68 और IP69 रेटिंग मिली है। आइए इन दोनों स्मार्टफोन की कीमत और फीचर्स के बारे में विस्तार से जानते हैं।
Vivo G5i और Vivo G5z की कीमत
Vivo G5i और Vivo G5z को कंपनी ने दो रैम और स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया है। फोन के 6GB RAM और 128GB स्टोरेज मॉडल की कीमत CNY 2,199 यानी करीब 30,900 रुपये रखी गई है।
वहीं, 8GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 2,899 यानी भारतीय मुद्रा में लगभग 40,700 रुपये है। दोनों स्मार्टफोन चीन में Obsidian Black कलर ऑप्शन में उपलब्ध हैं।
120Hz डिस्प्ले से लैस हैं दोनों फोन
Vivo G5i और Vivo G5z में 6.75 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है। स्क्रीन का रिजॉल्यूशन 1570×720 पिक्सल है। डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट और 240Hz टच सैंपलिंग रेट को सपोर्ट करता है।
हाई रिफ्रेश रेट के कारण फोन में स्क्रॉलिंग और गेमिंग का अनुभव ज्यादा स्मूथ हो सकता है।
Snapdragon 4 Gen 2 प्रोसेसर
बेहतर परफॉर्मेंस के लिए दोनों स्मार्टफोन में 4nm टेक्नोलॉजी पर आधारित Qualcomm Snapdragon 4 Gen 2 प्रोसेसर दिया गया है। ग्राफिक्स के लिए फोन में Adreno 613 GPU मिलता है।
स्मार्टफोन में 8GB तक LPDDR5 RAM और 256GB तक UFS 3.1 स्टोरेज दी गई है। दोनों डिवाइस Android 16 आधारित OriginOS 6 पर काम करते हैं। फोन में Vivo का Blue Heart Little V AI Assistant भी मौजूद है।
50MP रियर कैमरा और 8MP सेल्फी कैमरा
फोटोग्राफी के लिए Vivo G5i और Vivo G5z में 50 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। कैमरा ऑटोफोकस और 10x डिजिटल जूम को सपोर्ट करता है।
सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। रियर और फ्रंट दोनों कैमरों से 1080p वीडियो रिकॉर्डिंग की जा सकती है। हालांकि फोन में OIS और EIS स्टेबिलाइजेशन का सपोर्ट नहीं मिलता है।
7200mAh की बड़ी बैटरी
Vivo के इन दोनों स्मार्टफोन की सबसे बड़ी खासियत इनकी दमदार बैटरी है। Vivo G5i और Vivo G5z में 7200mAh की बड़ी बैटरी दी गई है।
बैटरी 44W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसके अलावा फोन 33W और 22.5W चार्जिंग स्टैंडर्ड के साथ भी कम्पैटिबल हैं। स्मार्टफोन में OTG रिवर्स चार्जिंग का फीचर भी दिया गया है।
मिलेंगे कई कनेक्टिविटी फीचर्स
Vivo G5i और Vivo G5z में स्टीरियो ड्यूल स्पीकर, 5G कनेक्टिविटी, ड्यूल नैनो SIM, Bluetooth 4.2, NFC और USB Type-C पोर्ट जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
इसके अलावा स्मार्टफोन में Wi-Fi Display, Infrared Remote Control, साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और Face Wake फीचर भी मिलता है।
पानी और धूल से सुरक्षा के लिए IP69 रेटिंग
दोनों स्मार्टफोन IP68 और IP69 डस्ट एवं वॉटर रेसिस्टेंस रेटिंग के साथ आते हैं। कंपनी के नए फोन को 5-स्टार ड्रॉप और शॉक रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन भी मिला है।
Vivo G5i और Vivo G5z का वजन 219 ग्राम है, जबकि इनकी मोटाई 8.39mm है। बड़ी 7200mAh बैटरी और मजबूत डिजाइन के कारण ये फोन लंबी बैटरी लाइफ चाहने वाले यूजर्स के लिए खास विकल्प बन सकते हैं।