Meta Pixel

गिधौरी के शबरी पुल पर जाम : बीच पुल में कैप्सूल और ट्रेलर खराब होने से थमा यातायात, यात्रियों की बढ़ी परेशानी

Spread the love

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के गिधौरी स्थित शबरी पुल पर पिछले दो घंटे से लंबा जाम लगा हुआ है। पुल के बीचों-बीच एक कैप्सूल और ट्रेलर वाहन के खराब हो जाने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई है। इस जाम से जांजगीर-चांपा और बलौदाबाजार के बीच आवागमन पूरी तरह प्रभावित हो गया है।

वाहनों की लगी लंबी कतार
मिली जानकारी के अनुसार, पुल के बीच में एक कैप्सूल वाहन और ट्रेलर खराब हो गया, जिसके चलते मुख्य मार्ग पूरी तरह बाधित हो गया। वाहनों के खराब होने के कारण पुल के दोनों ओर छोटे-बड़े वाहनों की लंबी कतार लग गई है। जाम में फंसे यात्रियों और वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

दो जिलों का टूटा संपर्क
बता दें कि, शबरी पुल बलौदाबाजार और जांजगीर-चांपा जिले को जोड़ने वाला प्रमुख मार्ग है। ऐसे में मार्ग बाधित होने से दोनों जिलों के बीच आवागमन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। फिलहाल खराब वाहनों को हटाने के प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि यातायात जल्द से जल्द सामान्य हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *