Meta Pixel

फेंसिंग तार बना मौत का कारण : मक्के के खेत की मेड़ पर दौड़ रहा था करंट, चपेट में आने से युवक की मौत

Spread the love

कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले के पंडरिया थाना क्षेत्र में खेत की मेड़ पर लगाए गए करंटयुक्त फेसिंग तार ने एक युवक की जान ले ली। मक्के की फसल को आवारा पशुओं से बचाने के लिए लगाए गए बिजली प्रवाहित तार की चपेट में आने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है, वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

खेत जाने के दौरान करंटयुक्त फेसिंग तार से हुआ हादसा
मिली जानकारी के अनुसार, पंडरिया थाना क्षेत्र के ग्राम मंझोली निवासी रामभीषण चंद्रवंशी खेत की ओर जा रहे थे। इसी दौरान वह खेत की मेड़ पर लगाए गए करंटयुक्त फेसिंग तार की चपेट में आ गए। तेज करंट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

फसल की सुरक्षा के लिए लगाया गया करंट बना जानलेवा
बताया जा रहा है कि, मक्के की फसल को पशुओं से बचाने के उद्देश्य से खेत की फेसिंग में बिजली का करंट प्रवाहित किया गया था। घटना की सूचना मिलते ही पंडरिया पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई शुरू कर दी।

अवैध करंट प्रवाहित करने वाले की तलाश में जुटी पुलिस
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि, खेत में अवैध रूप से करंट प्रवाहित करने के लिए जिम्मेदार व्यक्ति कौन है और उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *