Meta Pixel

सिमगा में प्रशासन का बड़ा एक्शन : 5 पूर्व सरपंचों को अंतिम अल्टीमेटम, नहीं चुकाया बकाया तो होगी सख्त कार्रवाई

Spread the love

सिमगा। सरकारी राशि की वसूली में लगातार लापरवाही बरतने वाले पूर्व सरपंचों के खिलाफ प्रशासन ने अब सख्त रुख अपनाया है। सिमगा एसडीएम ने पांच पूर्व सरपंचों को अंतिम नोटिस जारी करते हुए 13 जुलाई तक बकाया राशि जमा करने के निर्देश दिए हैं। निर्धारित समय सीमा तक राशि जमा नहीं करने पर उनके खिलाफ गिरफ्तारी और जेल भेजने की कार्रवाई की जा सकती है।

कई रिकवरी नोटिस के बावजूद नहीं हुई वसूली
मिली जानकारी के अनुसार, पूर्व पंचायत प्रतिनिधियों से कुल 14 लाख 67 हजार 710 रुपये की शासकीय राशि की रिकवरी लंबित है। प्रशासन की ओर से पहले भी कई बार रिकवरी नोटिस जारी किए जा चुके हैं, लेकिन अब तक बकाया राशि जमा नहीं की गई। इसके बाद एसडीएम कार्यालय ने इसे अंतिम अवसर मानते हुए नोटिस जारी किया है।

5 पूर्व सरपंचों को अंतिम चेतावनी
जिन पूर्व सरपंचों को अंतिम नोटिस जारी किया गया है, उनमें प्रेम सिंह ध्रुव (भटभेरा), निर्मला साहू (अडबांधा), माधुरी (लिमतरा), मानसिंह साहू (ढेकुना) और देवनारायण साहू (खिलोरा) शामिल हैं। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि, यदि 13 जुलाई तक बकाया राशि जमा नहीं की जाती है, तो संबंधित पूर्व सरपंचों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी, जिसमें गिरफ्तारी और जेल भेजने की प्रक्रिया भी शामिल हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *