Meta Pixel

छत्तीसगढ़ में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल : 24 जिलों के SP बदले, कई अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

Spread the love

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य के पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक बदलाव करते हुए भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारियों के व्यापक तबादले किए हैं। गृह विभाग द्वारा महानदी भवन से जारी आदेश में प्रदेश के 24 जिलों के पुलिस अधीक्षकों (SP) के स्थानांतरण की घोषणा की गई है। इस फैसले के बाद कई जिलों में पुलिस नेतृत्व बदल जाएगा।

कई जिलों में बदले गए पुलिस अधीक्षक
जारी आदेश के अनुसार बलौदाबाजार-भाटापारा, सारंगढ़-बिलाईगढ़, दंतेवाड़ा, कबीरधाम, बेमेतरा, बस्तर, राजनांदगांव, कोरिया, धमतरी, बीजापुर और बालोद समेत कई जिलों में नए पुलिस अधीक्षकों की नियुक्ति की गई है। प्रशासन का मानना है कि इस बदलाव से पुलिस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाया जा सकेगा।

बलौदाबाजार को मिला नया पुलिस कप्तान
तबादला सूची के तहत राय गौरव राम को बलौदाबाजार जिले का नया पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है। उनके कार्यभार संभालने के बाद जिले की कानून-व्यवस्था और पुलिस प्रशासन में नई कार्यशैली देखने को मिल सकती है।

तबादले इस प्रकार हैं –

  1. अजय कुमार यादव – पुलिस अकादमी चंदखुरी से आईजी, राजनांदगांव।
  2. बालाजी राव सोमावार – आईजी, राजनांदगांव से पुलिस मुख्यालय, रायपुर।
  3. प्रशांत कुमार अग्रवाल – आईजी, बस्तर क्षेत्र से आईजी, पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर।
  4. प्रशांत कुमार ठाकुर – एसपी सूरजपुर से डीआईजी, पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर।
  5. रामकृष्ण साहू – एसपी बेमेतरा से डीआईजी, पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर।
  6. धर्मेन्द्र छबई – एसपी कबीरधाम से सेनानी, 8वीं वाहिनी, छसबल, राजनांदगांव।
  7. श्वेता राजमणी – सेनानी, 19वीं वाहिनी छसबल, करणपुर बस्तर से डीआईजी, छसबल, जगदलपुर।
  8. राजेश कुकरेजा – सेनानी, प्रथम वाहिनी छसबल, मिलाई से डीआईजी, पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर।
  9. भावना गुप्ता – एसपी बलौदाबाजार-भाटापारा से सहायक पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय।
  10. चन्द्रमोहन सिंह – निदेशक (ट्रेनिंग ऑपरेशन), अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाएं से एसपी दंतेवाड़ा।
  11. रवि कुमार कुरें – एसपी कोरिया से सहायक पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय।
  12. सुरज सिंह परिहार – एसपी धमतरी से सेनानी, 4वीं वाहिनी छसबल, माना।
  13. त्रिलोक बंसल – एसपी एसटीएफ, बघेरा से एसपी बेमेतरा।
  14. सुनील शर्मा – सहायक पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय से एसपी सारंगढ़-बिलाईगढ़।
  15. जितेन्द्र कुमार यादव – एसपी बीजापुर से एसपी कबीरधाम (कवर्धा)।
  16. किरण गंगाराम चव्हाण – एसपी सुकमा से एसपी बालोद।
  17. योगेश कुमार पटेल – एसपी बालोद से एसपी सूरजपुर।
  18. राय गौरव रामप्रवेश – एसपी दंतेवाड़ा से एसपी बलौदाबाजार-भाटापारा।
  19. उमेश प्रसाद गुप्ता – डीसीपी (उत्तर), रायपुर से एसपी बीजापुर।
  20. मयंक गुर्जर – डीसीपी (पश्चिम), रायपुर से एसपी सुकमा।
  21. संदीप कुमार पटेल – डीसीपी रायपुर से एसपी नारायणपुर।
  22. रॉबिन्सन गुरिया – एसपी नारायणपुर से डीसीपी (पश्चिम), रायपुर।
  23. भावना पाण्डेय – सहायक पुलिस महानिरीक्षक, विशेष शाखा से एसपी धमतरी।
  24. हरीश राठौर – एसपी मुख्यमंत्री सुरक्षा से एसपी कोरिया।

जल्द संभालेंगे नई जिम्मेदारी
तबादला आदेश जारी होने के बाद संबंधित अधिकारी जल्द ही अपने नए पदस्थापन स्थल पर कार्यभार ग्रहण करेंगे। राज्य सरकार के इस फैसले को प्रशासनिक मजबूती और बेहतर कानून-व्यवस्था सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *