Meta Pixel

चलती कार, खुले दरवाजे और खतरनाक करतब : रील बनाने की चाह में भूल गए जिंदगी की कीमत, बाहर लटककर बनाया VIDEO

Spread the love

अहमद- सूरजपुर – पर्यटन स्थल पर रोमांच के नाम पर जानलेवा स्टंट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कुछ युवक चलती कार से खतरनाक करतब करते नजर आ रहे हैं। स्टंट के दौरान न सिर्फ यातायात नियमों की खुलेआम अनदेखी की गई, बल्कि अपनी और दूसरों की जान भी जोखिम में डाल दी गई। हालांकि, वायरल वीडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

रील और रोमांच के चक्कर में युवकों ने दांव पर लगाई जान
मिली जानकारी के अनुसार, सूरजपुर जिले में पर्यटन स्थल पर कार से खतरनाक स्टंटबाजी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो अजबनगर के मोरभंज पर्यटन स्थल का है। वीडियो में कुछ युवक चलती कार से बाहर निकलकर खतरनाक करतब करते दिखाई दे रहे हैं।

सुरक्षा नियमों को ताक पर रखकर किया जानलेवा स्टंट
वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि, स्टंट के दौरान युवकों ने सुरक्षा और यातायात नियमों की पूरी तरह अनदेखी की। उनकी यह लापरवाही न केवल उनके लिए बल्कि सड़क पर मौजूद अन्य लोगों के लिए भी खतरा बन सकती थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *